1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाल दिवस पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बच्चो को दिया ये ख़ास सन्देश

बाल दिवस पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बच्चो को दिया ये ख़ास सन्देश

 Reported By: IANS
 Published : Nov 14, 2019 01:51 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 01:51 pm IST

कोहली ने स्टार स्पोटर्स पर कहा, "मैं माता-पिता से गुजारिश करता हूं कि वह अपने बच्चों के घर से बाहर जाकर खेलने के अनुमति दें और इसके लिए उन्हें प्रेरित करें।"

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बाल दिवस (14 नवंबर) के मौके पर देश के मात-पिता से गुजारिश करते हुए कहा है कि वह अपने बच्चों को बाहर जाकर खेलने के लिए प्रेरित करें और उन्हें रोकें नहीं। बाल दिवस पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है।

कोहली ने स्टार स्पोटर्स पर कहा, "मैं माता-पिता से गुजारिश करता हूं कि वह अपने बच्चों के घर से बाहर जाकर खेलने के अनुमति दें और इसके लिए उन्हें प्रेरित करें। खेल जिस तरह से चरित्र का निर्माण करता है उस तरह से कोई और नहीं कर सकता और यह साथ ही फिट रहने में भी मदद करता है। कल के चैम्पियन हमें आज के बच्चों में मिलेंगे।"

कोहली इस समय इंदौर में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज में आराम किया था और वह एक बार फिर मैदान पर अपने बल्ले का जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल