1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शादी को लेकर विराट की चाची का बड़ा खुलासा, परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं मिला न्योता

शादी को लेकर विराट की चाची का बड़ा खुलासा, परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं मिला न्योता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 09, 2017 03:15 pm IST,  Updated : Dec 09, 2017 03:15 pm IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की शादी की ख़बरों ज़ोरों पर हैं। कहा जा रहा है दोनों 12 दिसंबर को इटली में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

विराट-अनुष्का- India TV Hindi
विराट-अनुष्का

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की शादी की ख़बरों ज़ोरों पर हैं। कहा जा रहा है दोनों 12 दिसंबर को इटली में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो विराट ने सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और अपने करीबी मित्र युवराज सिंह को केवल न्योता दिया गया है। वहीं विराट के कोच राजकुमार शर्मा इस शादी में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।

जहां विराट के कोच और दोस्त इस शादी में पहुंचेंगे वहीं इस शादी के लिए विराट के रिश्तेदारों को न्योता तक नहीं दिया गया। जी हां इस बात का खुलासा खुद विराट की चाची ने किया है। मध्यप्रदेश के कटनी में रहने वाली विराट की चाची आशा कोहली ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनका भतीजा इटली में शादी करने वाला है। उन्होंने ''परिवार के किसी भी सदस्य को विराट की शादी के बारे में जानकारी नहीं है। उन्हें ही नहीं किसी रिश्तेदार को भी इस शादी के बारे में पता नहीं है। बस मीडिया के हवाले से इस जानकारी सामने आई है।''

आशा कोहली ने कहा कि 'उन्हें अब तक शादी के बारे में कोई न्योता नहीं मिला है। दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी है, मेरी उन्हें बहुत सारी शुभकामनाएं हैं।'

कोहली की चाची ने आगे कहा कि 'विराट और मेरा बेटा रुपक एक ही उम्र का है, मेरी अक्सर विराट की मां से बात होती रहती है, तो हम लोग यही बात करते हैं कि विराट जहां भी रहे खुश रहे। अनुष्का हमारे घर की बहू बनेगी तो हमे बहुत खुशी होगी।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल