1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v AUS : हार्दिक पांड्या ने IPL को दिया सीरीज में जीत का श्रेय

IND v AUS : हार्दिक पांड्या ने IPL को दिया सीरीज में जीत का श्रेय

 Reported By: IANS
 Published : Dec 06, 2020 10:38 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 10:38 pm IST

हार्दिक पांड्या ने कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अच्छी तैयारी की थी। 

IND v AUS : हार्दिक पांड्या...- India TV Hindi
IND v AUS : हार्दिक पांड्या ने IPL को दिया सीरीज में जीत का श्रेय Image Source : TWITTER/HARDIK PANDYA

सिडनी| दूसरे टी-20 मैच में भारत को हार के मुंह से निकालकर जीत दिलाने वाले हार्दिक पांड्या ने कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अच्छी तैयारी की थी। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी आईपीएल मोड के साथ सीरीज में उतरे थे।

पांडया ने मैच के बाद कहा, "हम सब क्रिकेट खेले हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट आपको आगे लेकर जाता है। पेशेवर क्रिकेट में लोग क्रिकेट को पेशेवर रूप में लेते हैं। यहां हम हमेशा देश के लिए खेलना पसंद करते हैं। आप लोगों का दबाव महसूस करते हैं।"

AUS vs IND : हार्दिक पांड्या ने टी नटराजन को बताया मैन ऑफ द मैच का असली हकदार, तारीफ में कही ये बात

उन्होंने कहा, "भारतीय खिलाड़ियों ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है और इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ था तथा वे उसी बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ आस्ट्रेलिया आए थे। पूरे आईपीएल में मुझे लगा कि मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था।"

पांडया ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान वह मैच को फिनिश करने को लेकर चिंतित थे और इसके लिए उन्होंने अपने भाई क्रुणाल से चर्चा की थी। पांड्या बेशक गेंद से अपना योगदान नहीं दे पा रहे हों, लेकिन बल्ले से वह टीम के लिए पूरी जान लगा रहे हैं।

AUS vs IND : एबी डीविलियर्स के अंदाज में विराट कोहली ने लगाया शानदार छक्का, ट्विटर पर फैन्स ने की वाह वाही

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसीसीजी) पर रविवार को उन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की पारी खेल भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ हारते हुए मुकाबले में छह विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के बाद भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल