सनराइजर्स हैदराबाद के बाद अब विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स ने भी आगमी आईपीएल सीजन के लिए अपने कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। आरसीबी अपने सीजन का आगाज अपने घर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेलकर करेगा। उनका अपने घर आखिरी मुकाबला 17 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। वहीं बात आरसीबी के घर से बाहर वाले मैचों की करें तो उन्हें घर से बाहर अपना पहला मैच 5 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ और आखिरी मैच 10 मई को केकेआर के खिलाफ खेलना है।
इस सीजन में आरसीबी ने विराट कोहली, एबी डी विलियर्स समेत 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जबकि दिसंबर में हुई नीलामी में उन्होंने 8 खिलाड़ियों को खरीदा था। खरीदे हुए खिलाड़ियों में एरोन फिंच (4.4 करोड़), क्रिस मॉरिस (10 करोड़), जोशुआ फिलिप (20 लाख), केन रिचर्डसन (4 करोड़), पवन देशपांडे (20 लाख), डेल स्टेन (2 करोड़), शाहबाज अहमद (20 लाख), इसुरु उडाना (50 लाख) शामिल है।
आरसीबी की पूरी टीम
विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, गुरकीरत मान, देवदत्त पडिक्कल, आरोन फिंच, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, डेल स्टेन, इसुरु उदाना, मोईन अली, पवन नेगी, शिवम दूबे, वॉशिंगटन सुंदर मॉरिस, पावन देशपांडे पार्थिव पटेल, जोशुआ फिलिप, शाहबाज़ अहमद
More To Follow.........