1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड दौरे से हट सकती है भारतीय महिला क्रिकेट टीम - रिपोर्ट

इंग्लैंड दौरे से हट सकती है भारतीय महिला क्रिकेट टीम - रिपोर्ट

 Reported By: IANS
 Published : Jul 20, 2020 09:25 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 09:25 pm IST

भारतीय टीम अगस्त में इंग्लैंड का दौरा करेगी और फिर इसके बाद वह 14 दिन की क्वारंटीन पीरियड में रहेगी और फिर सितंबर में इंग्लैंड में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेगी। 

Women Team India- India TV Hindi
Women Team India Image Source : GETTY

लंदन| भारतीय महिला क्रिकेट टीम सितंबर में होने वाले प्रस्तावित इंग्लैंड दौरे से हट सकती है। मीडिया खबरों के मुताबिक, यह सीरीज पहले जून में खेली जानी थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

ऐसा माना जा रहा था भारतीय टीम अगस्त में इंग्लैंड का दौरा करेगी और फिर इसके बाद वह 14 दिन की क्वारंटीन पीरियड में रहेगी और फिर सितंबर में इंग्लैंड में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में भाग लेगी। सीरीज की तीसरी टीम दक्षिण अफ्रीका है।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए फिलहाल इस सीरीज को रोके जाने पर विचार किया जा रहा है।

साथ ही इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड भी दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज को आगे बढ़ाने पर विचार कर ही है और भविष्य में नया संशोधित कैलेंडर जारी किया जाएगा। इंग्लैंड ने इस सीरीज के लिए पिछले महीने ही 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल