1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम ने संगकारा को गार्ड आफ आनर दिया

भारतीय टीम ने संगकारा को गार्ड आफ आनर दिया

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 21, 2015 02:33 pm IST,  Updated : Aug 21, 2015 02:36 pm IST

कोलंबो: अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा को आज बल्लेबाजी के लिये उतरने पर भारतीय क्रिकेट टीम ने गार्ड आफ आनर दिया । दिमुथ करूणारत्ने के आउट होने के बाद

भारतीय टीम ने संगकारा...- India TV Hindi
भारतीय टीम ने संगकारा को गार्ड आफ आनर दिया

कोलंबो: अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा को आज बल्लेबाजी के लिये उतरने पर भारतीय क्रिकेट टीम ने गार्ड आफ आनर दिया ।

दिमुथ करूणारत्ने के आउट होने के बाद संगकारा उस समय मैदान पर उतरे जब श्रीलंका ने भारत के पहली पारी के 393 रन के जवाब में एक रन पर एक विकेट गंवा दिया था ।

संगकारा के उतरते ही सारा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा । दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया जबकि भारतीय टीम ने उनके सम्मान में गार्ड आफ आनर दिया । संगकारा ने क्रीज पर जाने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली से हाथ मिलाया ।

संगकारा अब तक 133 टेस्ट में 38 शतक समेत 12350 रन बना चुके हैंे जबकि 404 वनडे में उन्होंने 14234 रन बनाये हैं ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल