1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गर्मी की वजह से भारत 4 दिन की बजाय 3 दिन का ही प्रैक्टिस मैच खेलेगा

गर्मी की वजह से भारत 4 दिन की बजाय 3 दिन का ही प्रैक्टिस मैच खेलेगा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 25, 2018 11:14 am IST,  Updated : Jul 25, 2018 11:14 am IST

मौसम विभाग के मुताबिक मैच के शुरुआती दिन 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार हैं।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : TWITTER: @BCCI

चेल्मसफोर्ड: इंग्लैंड में बढ़ती गर्मी के कारण भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले बुधवार को एसेक्स के साथ होने वाले चार दिवसीय अभ्यास मैच को तीन दिन का कर दिया है। पहला यह मैच चार दिन का होना था, लेकिन भारत ने एसेक्स काउंटी के साथ बात कर इसे तीन दिन का करवा दिया। 

इंग्लैंड में पड़ रही गर्मी इसका प्रमुख कारण है। मौसम विभाग के मुताबिक मैच के शुरुआती दिन 30 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार हैं। इसी वजह से भारतीय टीम मैनेजमेंट ने तीन दिन का मैच कराने की बात की थी जिस पर एसेक्स की टीम राजी हो गई। 

एसेक्स ने मैच के टिकट चार दिवसीय मैच के हिसाब से बेचे थे। उन्होंने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि जिन्होंने चौथे दिन के लिए टिकट खरीदे थे उनकी रकम रिफंड की जाएगी। 

काउंटी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, "एसेक्स क्रिकेट और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई प्रबंधन की तीन दिन का मैच खेलने की दरख्वास्त को मान लिया है। जिन लोगों ने चौथे दिन के टिकट खरीदे थे उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल