1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: वर्ल्ड कप में कमेंट्री करते नजर आएंगे ये दिग्गज, ICC ने जारी की कॉमेंटेटर्स की लिस्ट

World Cup 2019: वर्ल्ड कप में कमेंट्री करते नजर आएंगे ये दिग्गज, ICC ने जारी की कॉमेंटेटर्स की लिस्ट

 Reported By: IANS
 Published : May 16, 2019 10:39 pm IST,  Updated : May 24, 2019 04:41 pm IST

इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कॉमेंटटरों की सूची जारी कर दी है।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड...- India TV Hindi
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कॉमेंटटरों की सूची जारी कर दी है। साथ ही अपनी ब्रॉडकास्ट रणनीति भी तैयार कर ली है। आईसीसी ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। 

सूची में भारत से सौरभ गांगुली, संजय मांजरेकर और हर्षा भोगले हैं जिन्हें कॉमेंट्री पैनल में जगह मिली है। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हुए पिछले विश्व कप में आस्ट्रेलिया को पांचवां खिताब दिलाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क इस बार कॉमेंट्री करते नजर आएंगे। 

इनके अलावा पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल स्लेटर, मार्क निकोलस, नासिर हुसैन, इयान बिशप, मेलेनी जोंस, कुमार संगाकारा, माइकल एथरटन, एलिसन मिशेल, ब्रेंडन मैक्कलम, ग्रीम स्मिथ, वसीम अकरम जैसे बड़े नाम हैं। हालांकि सूची यहीं खत्म नहीं होती है। शॉन पोलक, माइकल होल्डिंग, ईशा गुहा, पोमी मांग्वा, साइमन डाउल, ईयान स्मिथ, रमीज राजा, अथर अली खान और इयान वार्ड के नाम शामिल हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल