1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला दिवस पर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया यह खास वीडियो

महिला दिवस पर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया यह खास वीडियो

 Edited By: IANS
 Published : Mar 08, 2020 06:10 pm IST,  Updated : Mar 08, 2020 06:10 pm IST

सचिन ने कहा कि बचपन के दिनों में उनकी मां-रजनी हमेशा उनकी देखभाल करती थी। उन्होंने कहा कि अन्य मां की तरह उनकी भी मां भी इस बात का बेहद ख्याल रखती थी कि उनका बेटा हमेशा स्वस्थ्य और खुश रहे।

Women,sara,sachin tendulkar,rajni,mangala tendulkar,Cricket,Anjali- India TV Hindi
sachin tendulkar Image Source : IANS

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को अपना जीवन पांच महिलाओं को समर्पित किया है। इन पांच महिलाओं का सचिन के जीवन में अहम योगदान रहा है। सचिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद किया है। उन्होंने अपने जीवन में अब तक की सफलता का श्रेय अपनी मां, चाची, पत्नी, पुत्री और सास को दिया है।

सचिन ने कहा कि बचपन के दिनों में उनकी मां-रजनी हमेशा उनकी देखभाल करती थी। उन्होंने कहा कि अन्य मां की तरह उनकी भी मां भी इस बात का बेहद ख्याल रखती थी कि उनका बेटा हमेशा स्वस्थ्य और खुश रहे।

दिग्गज बल्लेबाज ने अपनी चाची के बारे में कहा कि स्कूल के दिनों में वह चार साल तक अपने चाची के घर रहे थे। उन्होंने अपनी चाची को भी दूसरी मां की तरह ही कहा है।

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपने जीवन में पत्नी अंजलि और अपने माता पिता का भी शुक्रिया अदा किया है। सचिन ने पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल