1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL2017: कोहली की यलग़ार, कहा जल्द लौट रहा हूं

IPL2017: कोहली की यलग़ार, कहा जल्द लौट रहा हूं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 06, 2017 07:57 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 07:57 pm IST

टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली IPL में फिलहाल चोट की वजह से बाहर बैठे हुए हैं लेकिन विरोधी टीमों को चेतावनी दे दी है कि वे ज़्यादा ख़ुशियां न मनाएं

de villiers, kohli- India TV Hindi
de villiers, kohli

टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली IPL में फिलहाल चोट की वजह से बाहर बैठे हुए हैं लेकिन विरोधी टीमों को चेतावनी दे दी है कि वे ज़्यादा ख़ुशियां न मनाएं क्योंकि वह बहुच जल्द वापसी करने वाले हैं।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट सिरीज़ के तीसरे मैच में कोहली को कंधे में चोट लग गई थी और वह चौथा मैच नहीं खेल पाए थे। इसी चोट की वजह से वह कुछ मैचों में बेंगलोर की कमान नहीं संभाल पाएंगे। 

कोहली ने आज ट्वीटर पर एबी डिविलियर्स के साथ एक फोटो साझा की है और लिखा है कि उनकी और डिविलियर्स की चोट तेज़ी से ठीक हो रही है और वे जल्द एक्शन में नज़र आएंगे।

कोहली ने पिछले साल IPL में 973 रन बनाए थे जबकि डिविलियर्स के बैट से 687 रन निकले थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल