1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019 Auction: फिर राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जयदेव उनादकट पर दांव, 8.40 करोड़ में खरीदा

IPL 2019 Auction: फिर राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जयदेव उनादकट पर दांव, 8.40 करोड़ में खरीदा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 18, 2018 04:56 pm IST,  Updated : Dec 18, 2018 07:56 pm IST

पिछले सीजन सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट को एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स ने भारी बोली के साथ अपने साथ जोड़ा है।

IPL 2019 Auction: फिर राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जयदेव उनादकट पर दांव, 8.40 करोड़ में खरीदा - India TV Hindi
IPL 2019 Auction: फिर राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जयदेव उनादकट पर दांव, 8.40 करोड़ में खरीदा  Image Source : PTI

पिछले सीजन सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकट को एक बार फिर से राजस्थान रॉयल्स ने भारी बोली के साथ अपने साथ जोड़ा है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 8 करोड़ 40 लाख की भारी बोली के साथ अपने साथ जोड़ा है। वैसे जयदेव के लिए सीएसके की टीम ने भी बोली लगाई। इसके अलावा जयदेव को खरीदने के लिए किंग्स इलेवन, राजस्थान और चेन्नई के बीच होड़ सी मची लेकिन बीच से ही चेन्नई होड़ से बाहर हो गई। और अंत में राजस्थान ने बाजी मारी। बता दें कि पिछले साल जयदेव को राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ में खरीदकर सभी को चौंका दिया था। इस बार फिर से एक बार राजस्थान ने उन्हें सबसे बड़ी बोली के साथ अपने साथ जोड़ा है। खबर लिखे जाने तक जयदेव उनाटकट आईपीएल 2019 की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं। 

बता दें कि आईपीएल के 12वें सीजन के लिए जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। नीलामी में कई दिग्गजों की बोली लगेगी। इस सीजन में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, उत्तराखंड और पुडुचेरी के खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसी साल बीसीसीआई ने नौ नये राज्यों को घरेलू क्रिकेट खेलने की अनुमति दी थी। इससे पहले, नीलामी के लिए इस बार 1003 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया था लेकिन लीग की आठ टीमों ने छंटनी करके अब 346 खिलाड़ियों की सूची आईपीएल की कार्यकारी परिषद को सौंप दी है।

इन 346 खिलाड़ियों में नौ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। इनमें ब्रैंडन मैक्लम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, कोलिन इंग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज और डार्सी शॉर्ट शमिल हैं। भारत के जयदेव उनादकट को पिछली बार 11.5 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। इस बार हालांकि उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया है। 

इसके अलावा 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की सूची में 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें एक भारतीय और नौ विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल जैसे खिलाड़ी हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल