1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: विराट कोहली के गुस्से से डर लगता है: ऋषभ पंत

IPL 2019: विराट कोहली के गुस्से से डर लगता है: ऋषभ पंत

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 23, 2019 03:13 pm IST,  Updated : Mar 23, 2019 03:13 pm IST

पंत ने खेल के तीनों प्रारूपों में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं और महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह लेने को तैयार हैं।

IPL 2019: विराट कोहली के गुस्से से डर लगता है: ऋषभ पंत - India TV Hindi
IPL 2019: विराट कोहली के गुस्से से डर लगता है: ऋषभ पंत  Image Source : TWITTER: @ICC

नई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि उन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली के गुस्से से डर लगता है। पंत ने अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की अधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो में कहा, ‘‘मैं किसी से नहीं डरता लेकिन विराट भैया के गुस्से से डर लगता है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर आप सबकुछ सही तरह से कर रहे हो तो वो (कोहली) गुस्सा क्यों होगा।’’ पंत ने कहा, ‘‘लेकिन अगर आप गलती करते हो और कोई आपसे नाराज हो जाता है तो...यह अच्छा है क्योंकि आप अपनी गलतियों से ही सीख लेते हो।’’ 

पंत ने खेल के तीनों प्रारूपों में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं और महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह लेने को तैयार हैं। हालांकि उनकी विकेटकीपिंग से कभी कभार निराश हो जाते हैं। हाल में कोहली गुस्सा हो गये थे जब पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान धोनी की तरह की स्टंपिंग के प्रयास में एक रन गंवा दिया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल