1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली ने दिया गौतम गंभीर को करारा जवाब, बोले बाहर बैठे लोगों के बारे में सोचता तो घर पर बैठा होता

कोहली ने दिया गौतम गंभीर को करारा जवाब, बोले बाहर बैठे लोगों के बारे में सोचता तो घर पर बैठा होता

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 23, 2019 12:09 pm IST,  Updated : Mar 23, 2019 12:09 pm IST

विराट कोहली ने गौतम गंभीर की टिप्पणी के संबंध में शुक्रवार को पूर्व सलामी बल्लेबाज का नाम लिये बिना कहा कि अगर वह यह सोचने लगे कि बाहर बैठे लोग क्या कह रहे हैं तो वह घर पर बैठे होते।

IPL 2019: Would be sitting at home if I think like people from outside, says Virat Kohli after Gauta- India TV Hindi
IPL 2019: Would be sitting at home if I think like people from outside, says Virat Kohli after Gautam Gambhir jibe Image Source : TWITTER

चेन्नई। विराट कोहली ने गौतम गंभीर की टिप्पणी के संबंध में शुक्रवार को पूर्व सलामी बल्लेबाज का नाम लिये बिना कहा कि अगर वह यह सोचने लगे कि बाहर बैठे लोग क्या कह रहे हैं तो वह घर पर बैठे होते। गंभीर की टिप्पणी के बारे में कोहली ने कहा,‘‘निश्चित रूप से आप आईपीएल जीतना चाहते हो। मैं वही कर रहा हूं जो मुझसे करने की उम्मीद की जाती है।"

इसके आगे उन्होंने कहा "मैं परवाह नहीं करता कि मेरे आईपीएल जीतने या नहीं जीतने पर आलोचना की जायेगी। आप किसी भी तरह की सीमायें नहीं बनाते। मैं कोशिश करता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ करूं, जितना कर सकता हूं। मैं सभी संभावित खिताब जीतना चाहता हूं, लेकिन कभी कभार ऐसा नहीं होता।’’

 
कोहली ने कहा,‘‘हमें इसके बारे में व्यवहारिक होना चाहिए कि हम ऐसा क्यों नहीं कर सके। ऐसा दबाव भरे हालत में खराब फैसले करने से हुआ। अगर मैं बाहर बैठे लोगों की तरह सोचने लगूं तो मैं पांच मैच तक भी नहीं खेल सकूंगा और मैं घर पर बैठा होता।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल