1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020: कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने लांच किया नया 'लोगो', देखें वीडियो

IPL 2020: कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने लांच किया नया 'लोगो', देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2020 09:47 am IST,  Updated : Feb 14, 2020 09:47 am IST

 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने टीम का नया लोगो लांच कर दिया है और इसकी जानकारी आरसीबी मैनेजमेंट ने ट्वीटर के जरिए दी है। 

RCB New Logo- India TV Hindi
RCB New Logo Image Source : TWITTER- @RCBTWEETS

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स से अपना प्रोफाइल फोटो और नाम हटा लिया था। जिसके बाद अब उसने अपनी टीम का शानदार नया लोगो लांच कर दिया है और इसकी जानकारी आरसीबी मैनेजमेंट ने ट्वीटर के जरिए दी है। 

आरसीबी ने नए लोगो का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "इस पल का आपको इंतज़ार था। नए दशक, नए साल में नया लोगो।"

गौरतलब है कि जैसे ही दो दिन पहले आरसीबी ने अपना पुराना लोगो, प्रोफाइल फोटो और नाम हटा लिया था उसके बाद से सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि खिलाडी भी हैरान रह गए थे। जिस कड़ी में चहल, कोहली और एबी डिविलियर्स ने हैरानी जताई थी। 

चहल ने ट्वीट कर लिखा, "अरे आरसीबी, ये क्या गुगली है? आपकी प्रोफाइल फोटो और इंस्टाग्राम पोस्ट कहां गई?"

जबकि कोहली ने लिखा, "पोस्ट गायब हैं और कप्तान को सूचित नहीं किया जाता है। RCB मुझे बताएं कि क्या आपको किसी मदद की ज़रूरत है।" 

हलांकि अब नया लोगो आने से खिलाड़ियों और फैंस को राहत मिल गई होगी। जबकि आईपीएल 2020 में देखना दिलचस्प होगा कि कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की किस्मत नए लोगो के साथ चमकती है या नहीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल