1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 : राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी में शुरू किया अभ्यास

IPL 2020 : राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी में शुरू किया अभ्यास

 Edited By: IANS
 Published : Feb 27, 2020 11:38 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 11:38 pm IST

राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया है ताकि उसके दूसरे घरेलू मैदान की परिस्थितियों को समझने में खिलाड़ियों को मदद मिल सके।

Rajasthan Royals, IPL, IPL 2020, Guwahati, RR vs KKR- India TV Hindi
Rajasthan Royals Image Source : TWITTER/RAJASTHAN ROYALS

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स का गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में तीन दिवसीय शिविर गुरुवार से शुरू हो गया। राजस्थान रॉयल्स को लीग के आगामी सीजन में अपने दो घरेलू मैच इसी स्टेडियम में खेलना है। टीम पांच अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और नौ अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स की मेजबानी करेगी।

उससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया है ताकि उसके दूसरे घरेलू मैदान की परिस्थितियों को समझने में खिलाड़ियों को मदद मिल सके।

टीम के सात भारतीय खिलाड़ी इस प्री टूर्नामेंट कैम्प में भाग लेंगे। यह कैम्प शनिवार तक चलेगा। शिविर का आयोजन फ्रेंचाइजी के हेड ऑफ क्रिकेट जुबीन भारूचा और बल्लेबाजी कोच अमोल मजूमदार तथा फील्डिंग कोच दिशांत यागनिक की देखरेख में किया जा रहा है।

कैम्प के दौरान टीम के गेंदबाजी कोच स्टीफन जोंस भी मौजूद रहेंगे, जोकि तेज गेंदबाजों और सभी खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे।

लीग के आगामी सीजन की तैयारियों के लिए खिलाड़ी विभिन्न नेट सेशन, फिटनेस तथा फील्डिंग पर भी काम करेंगे।

जो भारतीय क्रिकेटर इस कैम्प में भाग लेंगे, उनमें अनुज रावत, अंकित राजपूत, आकाश सिंह, मयंक मारकंडे, अनिरुद्ध जोशी, रोबिन उथप्पा और रियान पराग शामिल हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।