1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 : शेन वाटसन ने बताई CSK की दो ख़ास बाते, जिससे जीत सकती है इस बार आईपीएल

IPL 2020 : शेन वाटसन ने बताई CSK की दो ख़ास बाते, जिससे जीत सकती है इस बार आईपीएल

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 10, 2020 11:32 am IST,  Updated : Sep 10, 2020 11:32 am IST

शेन वाटसन का मानना है कि कोविड-19 के 13 मामले सामने आने के कारण तैयारियों में रुकावट के बावजूद सीएसके आगामी आईपीएल में जीत दर्ज करने में सफल रहेगा।

Shane Watson- India TV Hindi
Shane Watson Image Source : TWITTER/SHANERWATSON33

दुबई| अनुभवी आलराउंडर शेन वाटसन का मानना है कि कोविड-19 के 13 मामले सामने आने के कारण तैयारियों में रुकावट के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) अपने अनुभवी और क्षमतावान खिलाड़ियों के दम पर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जीत दर्ज करने में सफल रहेगा। चेन्नई की टीम के 13 सदस्यों को 19 सितंबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से कुछ सप्ताह पहले इस घातक बीमारी से संक्रमित पाया गया था। इनमें दो खिलाड़ी भी शामिल थे। इसके कारण उसकी टीम को अधिक दिनों तक आईसोलेशन पर रहना पड़ा और उसने सबसे बाद में अभ्यास शुरू किया।

वाटसन ने नबील हाशमी के यूट्यूब कार्यक्रम में कहा, ‘‘एक अनुभवी टीम होने का मतलब है कि आपके खिलाड़ियों पास पहले मैच से ही दबाव की परिस्थितियों में अपने कौशल को दिखाने की अच्छी समझ है। "हाशमी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स से जुड़े हैं। वाटसन पीएसएल में इस टीम की तरफ से खेलते हैं।"

पूर्व आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ने कहा, ‘‘इसलिए मेरा मानना है कि हमारी जीत की अच्छी संभावना है क्योंकि हमारे पास बहुत अच्छे और अनुभवी खिलाड़ी है। हमारे पास कम गलतियां करते हुए जल्द से जल्द लय हासिल करने के अधिक मौके होंगे। ’’

ये भी पढ़े : स्टीव स्मिथ ने भी किया स्वीकार, वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं विराट कोहली

वाटसन ने पिछले सत्र के उतार चढ़ाव वाले दौर में उनका साथ देने के लिये चेन्नई के टीम प्रबंधन की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये 2018 का सत्र अच्छा रहा। यह केवल फाइनल (जिसमें उन्होंने मैच विजेता शतक जड़ा था) तक सीमित नहीं है। लेकिन पिछले साल सीएसके ने पूरी तरह से मेरा साथ दिया। उन्हें विश्वास था कि मैं जल्द अच्छी पारी खेलूंगा और वे मेरा साथ देते रहे। केवल विश्वस्तरीय नेतृत्व इस तरह से भरोसा बनाये रखता है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल