Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुलदीप यादव को संजय बांगर ने दी सलाह, आईपीएल से तय होगा उनका भविष्य

कुलदीप यादव को संजय बांगर ने दी सलाह, आईपीएल से तय होगा उनका भविष्य

Edited by: Bhasha Published : Nov 28, 2019 06:50 pm IST, Updated : Nov 28, 2019 06:50 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का मानना है कि कुलदीप के लिए आईपीएल 2020 बहुत महत्वपूर्ण है। आईपीएल में दमदार प्रदर्शन के बदौलत ही वह टी-20 विश्व कप की टीम में जगह बना पाएंगे।

sanjay bangar, T20 world cup, Kuldeep Yadav, Kuldeep Yadav T20, IPL 2020- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM Kuldeep yadav

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने आईपीएल 2020 से पहले कुलदीप यादव को महत्वपूर्ण सलाह दी है। बांगर का मानना है कि आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के दमपर वह टी-20 विश्व कप की टीम में जगह बना सकते हैं। कुलदीप ने नौ महीने बाहर रहने के बाद हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिये भारतीय टी-20 टीम में वापसी की। 

कुलदीप इस सबसे छोटे प्रारूप में भारत की तरफ से अपना आखिरी मैच इस साल फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। बांगड़ ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘यह कुलदीप के प्रशंसकों के लिये बहुत बड़ी बात है और जहां तक स्ट्राइक रेट की बात है तो उसने वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लिये और यहां तक कि छोटे प्रारूप में भी उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुलदीप के लिये यह आईपीएल बेहद अहम होगा और अगर वह वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे बाहर रखना आसान नहीं होगा। ’’ बांगड़ का इसके साथ ही मानना है कि रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी में महारत के कारण वह भारत की विश्व कप टी20 टीम में क्रुणाल पंड्या के बजाय बेहतर विकल्प होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आपको टी20 प्रारूप में कलाईयों के स्पिनर की जरूरत पड़ती है। भारत की सफलता में इनकी भूमिका अहम रही है। भारत की सफलता में कलाईयों के दो स्पिनरों ने अधिकतर वनडे और टी20 श्रृंखलाओं में हर तरह की परिस्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। ’’ 

बांगड़ ने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि रविंद्र जडेजा का क्रुणाल पंड्या पर पलड़ा भारी है क्योंकि क्रुणाल एक समय में चार ओवर का कोटा पूरा करने में सक्षम नहीं है और जडेजा अभी शानदार फार्म में है। ’’ दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने हालांकि कहा कि कुलदीप के लिये टी20 विश्व कप की भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगा और उन्होंने वाशिंगटन सुंदर को टीम में रखने की वकालत की। 

लक्ष्मण ने कहा, ‘‘मैं वाशिंगटन सुंदर पर दांव लगाऊंगा। सुंदर के साथ फायदे की बात यह है कि वह पावरप्ले और मुश्किल ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकता है। हमने ऐसा देखा है और वह ऑस्ट्रेलियाई विकेटों पर अच्छी उछाल भी हासिल कर सकता है। ’’

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement