1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 : रॉयल चैलेंजर्स के नए लोगो से खुश हैं विराट कोहली

IPL 2020 : रॉयल चैलेंजर्स के नए लोगो से खुश हैं विराट कोहली

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 14, 2020 08:56 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 09:01 pm IST

आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली टीम के नए लोगो से काफी खुश हैं। टीम ने हाल ही में अपने सभी सोशल मीडिया प्लेफॉर्म से अपनी प्रोफाइल फोटो हटा लिया था।

Virat kohli, Royal Challengers, IPL, IPL 2020, RCB, RCB logo- India TV Hindi
Virat kohli Image Source : PTI

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नए लोगो से कप्तान विराट कोहली ने काफी खुश हैं। टीम ने शुक्रवार को अपना नया लोगो लांच किया है, जिसमें सोने के रंग का शेर है। लोगो के इर्द-गिर्द लाल रंग का इस्तेमाल हुआ है, जो रॉयल चैलेंजर्स का पारंपरिक रंग है।

कोहली ने ट्वीट किया, "लोगो का काम है कहना। आरसीबी का नया लोगो देखकर खुश हूं। यह हमारी बोल्ड छवि और चुनौतीपूर्ण भावना को दर्शाता है।"

कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। इस बार नए लोगो के साथ उसकी कोशिश होगी कि वह अपने खिताबी सूखे को खत्म करे।

इससे पहले बुधवार को फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स से अपना प्रोफाइल फोटो और नाम हटा लिया था। जिसके बाद अब उसने अपनी टीम का शानदार नया लोगो लांच कर दिया है और इसकी जानकारी आरसीबी मैनेजमेंट ने ट्वीटर के जरिए दी है। 

आरसीबी ने नए लोगो का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "इस पल का आपको इंतज़ार था। नए दशक, नए साल में नया लोगो।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल