1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2021 को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान, 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट

IPL 2021 को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान, 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट

 Reported By: IANS
 Published : Jun 09, 2021 09:19 pm IST,  Updated : Jun 09, 2021 09:57 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के बाकी बचे मैच 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जाएंगे जबकि टूर्नामेंट का समापन 15 अक्टूबर को होगा।

IPL 2021 को लेकर BCCI का बड़ा...- India TV Hindi
IPL 2021 को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान, 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के बाकी बचे मैच 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जाएंगे जबकि टूर्नामेंट का समापन 15 अक्टूबर को होगा। इससे पहले भारतीय T20 लीग का आयोजन भारत में किया जा रहा था लेकिन कोरोना मामलें बढ़ने के कारण इसे बीच में ही स्थगित कर दिया गया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, "आईपीएल 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच होगा। फ्रेंचाइजों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल 2021 के सीजन को गत चार मई को स्थगित कर दिया गया था। आईपीएल के इस सीजन में 31 मैच शेष हैं।

टूर्नामेंट के शेष मुकाबले यूएई में कराए जाएंगे और उम्मीद है कि यह टी20 विश्व कप से कुछ समय पहले ही होंगे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हालांकि, टी20 विश्व कप की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

टी20 विश्व कप का आयोजन भारत में होना है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बीसीसीआई इसे यूएई या ओमान में करा सकती है। भारत में कोरोना की स्थिति खत्म नहीं होने के कारण बीसीसीआई ने आईसीसी से टी20 विश्व कप की मेजबानी पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए 28 जून तक का समय मांगा है।

टी20 विश्व कप का आयोजन अगर 18 अक्टूबर से होता है तो इसके और आईपीएल के बीच तीन दिन का समय रहेगा। आईसीसी ने बुधवार को आईएएनएस से कहा कि घरेलू और आईसीसी टूर्नामेंट के बीत कोई निर्धारित अंतराल का होना जरूरी नहीं है।

आईसीसी के अधिकारी ने कहा, "हम टी20 विश्व कप की तारीखों और आयोजन स्थल की घोषणा जुलाई में करेंगे। हम इस बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। लेकिन आईसीसी इवेंट के लिए किसी भी तरह के अंतराल का नियम नहीं है। आईसीसी को पिच और ग्राउंड तैयार करने के लिए 10 दिन चाहिए होते हैं लेकिन यह मानक है कोई नियम नहीं।" उन्होंने कहा, "बाकी की चीजें बीसीसीआई और आईसीसी के बीच चल रही हैं। हम लोग इस बारे में बाद में बात करेंगे।"

यह पूछे जाने पर कि खिलाड़ियों को आईपीएल से टी20 विश्व कप में शिफ्ट करने के लिए कम समय मिलेगा। इस पर शुक्ला ने कहा कि कम दिन के अंतर से कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण में टेस्ट नहीं खेलने वाले देशों के बीच मुकाबला होना है।

टी20 विश्व कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें पांच टेस्ट नहीं खेलने वाले देश शामिल हैं। पापुआ न्यू गुएना, द नीदरलैंड्स, नीमिबिया, स्कॉटलैंड और ओमान जैसे देश भी इसमें हिस्सा लेंगे। शुरूआत में कमजोर टीमों के बीच ओमान में मुकाबले होंगे।

आईसीसी ने हालंकि, कहा कि वह इस बारे में कुछ पुष्टि नहीं कर सकता, क्योंकि चीजें अभी भी वर्कआउट की जा रही हैं। भारत के जुलाई में प्रस्तावित श्रीलंका दौरे को लेकर शुक्ला ने कहा कि इस पर काम किया जा रहा है और अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल