1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: नीलामी में शामिल होंगे 346 खिलाड़ी, केवल 9 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़

IPL 2019: नीलामी में शामिल होंगे 346 खिलाड़ी, केवल 9 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 11, 2018 08:12 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 08:19 pm IST

मंगलवार को नीलामी में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई। 346 खिलाड़ियों में से 226 भारतीय खिलाड़ी हैं।

IPL 2019: नीलामी में शामिल होंगे 346 खिलाड़ी, केवल 9 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़- India TV Hindi
IPL 2019: नीलामी में शामिल होंगे 346 खिलाड़ी, केवल 9 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ Image Source : GETTY

आईपीएल के 12वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी में भारत और विदेशी खिलाड़ियों को सहित 346 खिलाड़ियों की नीलामी होगी। मंगलवार को नीलामी में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई। 346 खिलाड़ियों में से 226 भारतीय खिलाड़ी हैं। खास बात ये है कि इस बार की नीलामी में केवल 9 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ का है। इनमें से कोई भी भारतीय खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ नहीं रखा है। ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, कॉलिन इंग्राम, शॉन मार्श, कोरी एंडरसन, सैम कुरान, एंजेलो मैथ्यूज और डी आर्सी शॉर्ट वे खिलाड़ी हैं जिन्होंने खुद को सबसे ज्यादा (2 करोड़) के बेस प्राइस पर रखा है। 

भारतीयों में, जयदेव उनादकट ने अपना बेस प्राइस सबसे ज्यादा रखा है। पिछले सीजन के द्वारा साढ़े 11 करोड़ में खरीदे गए जयदेव उनादकट ने इस बार अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए रखा है। जयदेव के अलावा 9 अन्य विदेशी खिलाड़ियों ने भी अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रखा है। इसके अलावा 19 खिलाड़ियों ने इस बार खुद का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए रखा है। जिनमें केवल चार भारतीय हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम युवराज सिंह का है। युवी को पिछले सीजन किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ के बेस प्राइस पर ही खरीदा था। युवी के अलावा अपना एक करोड़ बेस प्राइस रखने वाले खिलाड़ियों में विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल शामिल हैं। 

नीलामी के लिए केवल दो बांग्लादेशी खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिनमें मुशफिकुर रहीम और महमुदुल्लाह शामिल हैं। बांग्लादेश के टॉप खिलाड़ियों में से, मुस्तफिजुर रहमान को बीसीबी आईपीएल में खेलने की इजाजत नहीं है, और शाकिब अल हसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले से ही रिटेन किया हुआ है। हालांकि बांग्लादेश टीम के दिग्गज बल्लेबाज तमीम इकबाल का नाम इसमें शामिल नहीं है। अफगानिस्तान के आठ खिलाड़ियों को चुना गया है। 2019 के इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में एसोसिएट देशों से केवल दो खिलाड़ी शामिल हैं- नीदरलैंड्स के स्टीफेन माइब्रो और युनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के मुहम्मद खान। आपको बता दें कि 18 दिसंबर को जयपुर में नीलामी होगी।

ये हैं प्रत्येक देश के खिलाड़ियों की संख्या: भारत - 226, दक्षिण अफ्रीका - 26, ऑस्ट्रेलिया - 23, वेस्टइंडीज - 18, इंग्लैंड - 18, न्यूजीलैंड - 13, अफगानिस्तान - 8, श्रीलंका - 7, बांग्लादेश - 2, जिम्बाब्वे - 2 , यूएसए - 1, आयरलैंड - 1, नीदरलैंड्स - 1

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल