आईपीएल 2021 की नीलामी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की बोली के साथ समाप्त हो गई है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइज 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। इस नीलामी में साउथ अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मॉरिस 16.25 करोड़ रुपए में बिके हैं। वह आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। इसके अलावा हरभजन सिंह और चेतेश्वर पुजारा को भी खरीददार मिले हैं। भज्जी को केकेआर ने तो पुजारा को चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल किया है।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IPL 2021 Auction : आईपीएल 14 की नीलामी हुई समाप्त, सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस
IPL 2021 Auction : आईपीएल 14 की नीलामी हुई समाप्त, सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस
आईपीएल नीलामी 2021 लाइव अपडेट - Get details about IPL auction venue and more IPL auction update on India TV Sports Hindi.
IPL Auction 2021 updates sold unsold most expensive player list live from Chennai
-
8:16 PM (IST) Feb 18, 2021
नीलामी हुई समाप्त!
अर्जुन तेंदुलकर की बोली के साथ आईपीएल नीलामी समाप्त हो गई है। क्रिस मॉरिस इस नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। मॉरिस को राजस्थान ने 16.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। इसी के साथ वह आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
-
8:14 PM (IST) Feb 18, 2021
अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडिसं ने खरीदा!
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। यह आईपीएल 2021 नीलामी की आखिरी बोली थी।
-
8:11 PM (IST) Feb 18, 2021
केकेआर ने वेंकटेश को खरीदा!
वेंकटेश प्रसाद और पवन नेगी को केकेआर ने खरीदा है। वेंकटेश को 20 लाख जबकि पवन नेगी 50 लाख की रकम में टीम में शामिल हुए हैं। आकाश सिंह को राजस्थान ने 20 लाख में खरीदा।
-
7:54 PM (IST) Feb 18, 2021
बैन कटिंग को केकेआर ने खरीदा!
कोलकाता नाइट राइडर्स ने बैन कटिंग को 75 लाख रुपए में खरीदा।
-
7:53 PM (IST) Feb 18, 2021
अनसोल्ड रहे कोरी एंडरसन!
कोरी एंडरसन और वैन डर डुसेन को नहीं मिला कोई खरीददार। अंत तक रहे अनसोल्ड!
-
7:51 PM (IST) Feb 18, 2021
केकेआर के हुए हरभजन सिंह!
भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को केकेआर ने उनके बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।
-
7:50 PM (IST) Feb 18, 2021
मुजीब उर रहमान को 1.50 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा!
अफगानिस्तान के स्पीनर मुजीब उर रहमान को हैदराबाद ने 1.50 करोड़ में खरीदा!
-
7:49 PM (IST) Feb 18, 2021
करुण नायर को केकेआर ने 50 लाख में खरीदा!
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले करुण नायर को केकेआर ने 50 लाख में खरीदा, केदार जाधवन को हैदराबाद ने 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
-
7:46 PM (IST) Feb 18, 2021
मुंबई ने साउथ अफ्रीका के मार्को जेनसन को 20 लाख में खरीदा!
साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को जेनसन को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा। प्रतियुष सिंह रहे अनसोल्ड!
-
7:44 PM (IST) Feb 18, 2021
के भगत वर्मा को चेन्नई ने खरीदा!
के भगत वर्मा को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा!
-
7:42 PM (IST) Feb 18, 2021
इसुरु उड़ाना नहीं बिके!
श्रीलंका के तेज गेंदबाज इसुरु उड़ाना को आईपीएल 14 की नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला।
-
7:39 PM (IST) Feb 18, 2021
जिमी नीशम को मुंबई ने 50 लाख में खरीदा
राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय खिलाड़ी कुलदीप यादव को 20 लाख में खरीदा, जिमी नीशम को मुंबई ने 50 लाख में खरीदा।
-
7:38 PM (IST) Feb 18, 2021
हरिशंकर रेड्डी को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा!
चेन्नई सुपर किंग्स ने हरिशंकर रेड्डी को 20 लाख रुपए में अपनी टीम में किया शामिल।
-
7:37 PM (IST) Feb 18, 2021
सुयश प्रभुदास को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा!
सुयश प्रभुदास और केएस भरत को को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20-20 लाख में खरीदा।
-
7:33 PM (IST) Feb 18, 2021
लियाम लिविंगस्टोन को राजस्थान ने खरीदा!
लियाम लिविंगस्टोन को राजस्थान ने 75 लाख में खरीदा, श्रीलंका के थिसारा परेरा को नहीं मिला कोई खरीददार।
-
7:32 PM (IST) Feb 18, 2021
37 साल के डेनियल क्रिश्चियन को आरसीबी ने 4.80 करोड़ में खरीदा!
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर डेनियल क्रिश्चियन को खरीदने के लिए केकेआर और आरसीबी के लिए बिड वॉर हुआ। 75 लाख के बेस प्राइज से शुरू हुई उनकी बोली 4.80 करोड़ पर खत्म हुई। आरसीबी ने इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया।
-
7:26 PM (IST) Feb 18, 2021
फैबियन ऐलन को पंजाब ने खरीदा!
वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी फैबियन ऐलन को पंजाब ने 75 लाख रुपए में खरीदा!
-
7:26 PM (IST) Feb 18, 2021
केकेआर ने वैभव अरोड़ा को खरीदा!
20 लाख में केकेआर के हुए वैभव अरोड़ा। बेन दवारिशु और जी पेरियासामी को नहीं मिला कोई खरीददार।
-
7:24 PM (IST) Feb 18, 2021
उतकर्ष सिंह को पंजाब ने खरीदा!
उतकर्ष सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा।
-
7:23 PM (IST) Feb 18, 2021
जलज सक्सेना को पंजाब किंग्स ने 30 लाख में खरीदा!
भारतीय खिलाड़ी जलज सक्सेना को पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है, वहीं करन शर्मा को कोई खरीददार नहीं मिला है।
-
7:22 PM (IST) Feb 18, 2021
किंग्स इलेवन के पास बचे हैं सबसे अधिक 20.25 करोड़ रुपए।
आईपीएल नीलामी फिर से शुरू हो गई है, पंजाब के पास सबसे अधिक 20.25 करोड़ रुपए बचे हैं।
-
7:01 PM (IST) Feb 18, 2021
टी ब्रिक!
आईपीएल ऑक्शन 2021 में टी ब्रिक का समय हो गया है, नीलामी अब 7.15 पर शुरू होगी।
-
6:25 PM (IST) Feb 18, 2021
वरुण एरॉन, ओशेन शॉमस, मोहित शर्मा रहे अनसोल्ड!
वरुण एरॉन, ओशेन शॉमस, मोहित शर्मा, बिली स्टैनलेक, मिशेल मैक्लेनेघन, जेसन बेहनड्रॉफ और नवीन उल हर रहे अनसोल्ड
-
6:20 PM (IST) Feb 18, 2021
मोइसेस हेंरीक्वेस को 4.20 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा!
ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला मोइसेस हेंरीक्वेस को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.20 करोड़ रुपए में खरीदा है। आरसीबी इस रेस में उनसे हार गई।
-
6:15 PM (IST) Feb 18, 2021
टॉम कुर्रन को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ में खरीदा!
सैम कुर्रन के भाई टॉम कुर्रन को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। उनका बेस प्राइज 1.50 करोड़ रुपए था।
-
6:07 PM (IST) Feb 18, 2021
पंजाब ने भी दिखाई जैमिंसन को खरीदने में रुचि
दिल्ली -आरसीबी के बाद पंजाब ने भी दिखाई जैमिंसन को खरीदने में रुचि
-
6:05 PM (IST) Feb 18, 2021
काइल जैमिंसन पर दिल्ली और आरसीबी के बीच बिड वॉर शुरू
काइल जैमिंसन पर दिल्ली और आरसीबी के बीच बिड वॉर शुरू, 75 लाख बेस प्राइज से बोली पहुंची 5 करोड़ के पार।
-
6:03 PM (IST) Feb 18, 2021
चेन्नई ने पुजारा को खरीदा
चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा
-
5:59 PM (IST) Feb 18, 2021
मार्श अनसोल्ड
रोवमेन पॉवेल और शॉन मार्श को नहीं मिला कोई खरीददार।
-
5:43 PM (IST) Feb 18, 2021
संदीप लामिछाने को नहीं मिला कोई खरीददार!
नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछान को आईपीएल 14 की नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला है। दिल्ली ने इस बार उन्हें रिलीज किया था।
-
5:42 PM (IST) Feb 18, 2021
जग्दीशा सुचित को हैदराबाद ने 30 लाख में खरीदा!
जग्दीशा सुचित को हैदराबाद ने 30 लाख में खरीदा, वहीं केसी करियप्पा को राजस्थान ने 20 लाख रुपए में अपनी टीम में किया शामिल।
-
5:38 PM (IST) Feb 18, 2021
एम सिद्धार्थ को दिल्ली ने खरीदा!
दिल्ली कैपिटल्स ने एम सिद्धार्थ को 20 लाख में खरीदा।
-
5:36 PM (IST) Feb 18, 2021
रिले मैरडिथ को पंजाब ने 8 करोड़ में खरीदा!
रिले मैरडिथ को पंजाब ने 8 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा, कुलदीप सैन रहे अनसोल्ड।
-
5:30 PM (IST) Feb 18, 2021
चेतन सकरिया को राजस्थान ने 1.20 करोड़ में खरीदा!
सौराष्ट्र के चेतन सकरिया को राजस्थान रॉयल्स ने 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा।
-
5:27 PM (IST) Feb 18, 2021
लुखमन हुसैन मेरीवाला को दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा
अंकित सिंह राजपूत को नहीं मिला खरीददार, लुखमन हुसैन मेरीवाला को दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा।
-
5:24 PM (IST) Feb 18, 2021
मोहम्मद अजहरुद्दीन को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा!
केदार देवधर अनसोल्ड रहे और मोहम्मद अजहरुद्दीन को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा।
-
5:22 PM (IST) Feb 18, 2021
शेल्डन जैक्सर को केकेआर ने खरीदा!
भारतीय विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन को केकेआर ने 20 लाख में खरीदा।
-
5:21 PM (IST) Feb 18, 2021
विष्णु विनोद को दिल्ली ने खरीदा।
पंत के बैकअप के लिए दिल्ली ने विष्णु विनोद को 20 लाख में खरीदा।
-
5:19 PM (IST) Feb 18, 2021
के गौतम को चेन्नई ने 9.25 करोड़ में खरीदा।
के गौथम को खरीदने के लिए केकेआर और हैदराबाद के बीच बिड वॉर, सीएसके ने मारी एंट्री और 9.25 करोड़ में उन्होंने अपनी टीम में शामिल किया।
-
5:13 PM (IST) Feb 18, 2021
5.25 करोड़ में पंजाब ने शाहरुख खान को खरीदा!
पंजाब ने दिल्ली और आरसीबी को बिड वॉर में मात देते हुए तमिलनाडु के शाहरुख खान को 5.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।
-
5:09 PM (IST) Feb 18, 2021
शाहरुख खान को खरीदने के लिए दिल्ली और आरसीबी के बीच हुए बिड वॉर!
शाहरुख खान को खरीदने के लिए दिल्ली और बैंगलोर के बीच बिड वॉर शुरू हो गई है। 20 लाख बेस प्राइज से उनकी बोली 2.5 करोड़ के पार पहुंच गई है।
-
5:07 PM (IST) Feb 18, 2021
रिपाल पटेल को दिल्ली ने खरीदा।
अतीत सेठ को नहीं मिला खरीददार, रिपाल पटेल को दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा।
-
5:05 PM (IST) Feb 18, 2021
विष्णु सोलंकी रहे अनसोल्ड!
हिम्मत सिंह और विष्णु सोलंकी भी रहे अनसोल्ड।
-
5:04 PM (IST) Feb 18, 2021
रजत पटीदार को आरसीबी ने खरीदा!
रजत पटीदार को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा, राहुल गैलोत रहे अनसोल्ड।
-
5:03 PM (IST) Feb 18, 2021
20 लाख में आरसीबी के हुए सचिन बेबी।
हिमांशु राणा, सी हरी निशांत रहे अनसोल्ड आरसीबी ने सचिन बेबी को 20 लाख में खरीदा।
-
4:53 PM (IST) Feb 18, 2021
पीयूष चावला को मुंबई ने 2.40 करोड़ में खरीदा!
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच पीयूष चावला को खरीदने के लिए बिड वॉर हुई। मुंबई ने बाजी मारते हुए 2.40 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।
-
4:49 PM (IST) Feb 18, 2021
भज्जी को नहीं मिला कोई खरीददार!
आदिल रशीद, राहुल शर्मा, मुजीब उर रहमान, हरभजन सिंह रहे अनसोल्ड।
-
4:45 PM (IST) Feb 18, 2021
शेल्डर कॉट्रेल रहे अनसोल्ड, उमेश यादव को दिल्ली ने खरीदा!
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डर कॉट्रेल अनसोल्ड रहे, वहीं उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने एक करोड़ रुपए में खरीदा है।
-
4:44 PM (IST) Feb 18, 2021
5 करोड़ रुपए में कुल्टर नाइल को मुंबई ने खरीदा!
मुंबई इंडियंस ने नाथन कुल्टर नाइल को 5 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।
-
4:40 PM (IST) Feb 18, 2021
13 करोड़ पहुंची झाय रिचर्डसन की बोली!
पंजाब और बैंगलोर के बीच झाय रिचर्डसन को लेकर बिड वॉर जारी है। उनकी बोली 13 करोड़ के पार पहुंच गई है।
-
4:35 PM (IST) Feb 18, 2021
झाय रिजर्डसन की बिड वॉर में भिड़े दिल्ली, पंजाब और बैंगलोर!
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन की बिड वॉर में दिल्ली, पंजाब और बैंगलोर भिड़ गए हैं। रिचर्डसन का बेस प्राइज 1.50 करोड़ था और अब उनकी बोली 5 करोड़ के पार पहुंच गई है।
-
4:33 PM (IST) Feb 18, 2021
मुस्ताफिजुर रहमान को राजस्थान ने 1 करोड़ रुपए में खरीदा।
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।
-
4:32 PM (IST) Feb 18, 2021
एडम मिलन को मुंबई ने 3.20 करोड़ में खरीदा
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिलन को मुंबई ने अपनी टीम में शामिल किया है, राजस्थान से उनकी बिड वॉर हुई थी। मिलन का बेस प्राइज 50 लाख रुपए था।
-
4:26 PM (IST) Feb 18, 2021
विकेट कीपर रहे अनसोल्ड!
ग्लेन फिलिप्स, ऐलेक्स कैरी, सैम बिलिंग्स, कुसल परेरा रहे अनसोल्ड
-
4:09 PM (IST) Feb 18, 2021
पहले चरण में इन खिलाड़ियों ने बटौरी सुर्खियां!
क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने 16.25 करोड़ में खरीदा
चेन्नई ने मोइन अली को 7 करोड़ रुपए में खरीदा
14.25 करोड़ में मैक्सवेल को आरसीबी ने खरीदा!
शाकिब अल हसन 3.20 में केकेआर के हुए!
शिवम दुबे को राजस्थान ने 4.40 करोड़ में खरीदा।
स्टीव स्मिथ को दिल्ली ने 2.20 करोड़ में खरीदा। -
4:02 PM (IST) Feb 18, 2021
आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने मॉरिस
क्रिस मॉरिस ने आईपीएल नीलामी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह आईपीएल के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। 16.25 करोड़ रुपए में राजस्थान ने उन्हें खरीदा था।
-
3:51 PM (IST) Feb 18, 2021
क्रिस मॉरिस पर आरसीबी और मुंबई की बिड वॉर शुरू
साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस पर मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बिड वॉर जारी है। 75 लाख के बेस प्राइज से उनकी बोली 9 करोड़ तक पहुंच गई है।
-
3:44 PM (IST) Feb 18, 2021
चेन्नई ने मोइन अली को 7 करोड़ रुपए में खरीदा!
मोइन अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
-
3:42 PM (IST) Feb 18, 2021
मोइन अली को खरीदने में चेन्नई और पंजाब के बीच बिड वॉर जारी!
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली को खरीदने में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स रुचि दिखा रही है। मोइन अली की बोली 6.50 करोड़ तक पहुंच गई है। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था।
-
3:38 PM (IST) Feb 18, 2021
शाकिब अल हसन 3.20 में केकेआर के हुए!
बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिल अल हसन को केकेआर ने 3.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। पंजाब ने बिड वॉर करने की कोशिश की, लेकिन वह जल्द ही पीछे हट गया।
-
3:32 PM (IST) Feb 18, 2021
14.25 करोड़ में मैक्सवेल को आरसीबी ने खरीदा!
चेन्नई ने पीछे खींचा अपना हाथ, आरसीबी ने 14.25 करोड़ में मैक्सवेल को खरीदा।
-
3:25 PM (IST) Feb 18, 2021
मैक्सवेल को खरीदने के लिए चेन्नई भी उतरा मैदान में!
मैक्सवेल को खरीदने की बिड वॉर में केकेआर और आरसीबी के बाद अब चेन्नई उतर गया है। मैक्सवेल की बोली 10 करोड़ तक पहुंच गई है।
-
3:21 PM (IST) Feb 18, 2021
मैक्सवेल को खरीदने में केकेआर दिखा रहा है दिलचस्पी!
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को केकेआर खरीदने की रुचि दिखा रहा है। बोली केकेआर ने शुरू कि और फिर राजस्थान रॉयल्स ने भी दाव लगाया। जब राजस्थान पीछे हटा तो आरसीबी बीच में आ गया। बोली अभी तक 5 करोड़ के पार पहुंच गई है।
-
3:18 PM (IST) Feb 18, 2021
फिंच और विहारी रहे अनसोल्ड!
स्टीव स्मिथ के बाद एरॉन फिंच और हनुमा विहारी का नाम आया, लेकिन किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा।
-
3:16 PM (IST) Feb 18, 2021
स्टीव स्मिथ को दिल्ली ने खरीदा!
2 करोड़ रुपए के बेस प्राइज के साथ स्टीव स्मिथ की नीलामी शुरू हुई, पहली बोली आरसीबी ने लगाई, लेकिन इसके बाद दिल्ली ने 2.20 करोड़ रुपए की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
-
3:13 PM (IST) Feb 18, 2021
ऐलेक्स हेल्स भी रहे अनसोल्ड!
करुण नायर के बाद ऐलेक्स हेल्स भी रहे अनसोल्ड। 1.50 करोड़ था बेस प्राइज।
-
3:12 PM (IST) Feb 18, 2021
पहली बोली करुण नायर!
आईपीएल 14 की नीलामी में पहली बोली करुण नायर की लगी लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।
-
3:07 PM (IST) Feb 18, 2021
विवो की हुई वापसी!
आईपीएल ऑक्शन का आगाज हो गया है, नीलामी शुरू होने से पहले बृजेश पटेल ने ऐलान कर दिया है कि इस बार आईपीएल का स्पॉन्सर वीवो होगा। इसका मतलब यह हुआ कि वीवो की वापसी हुई है और 14वां सीजन वीवो आईपीएल के नाम से जाना जाएगा। पिछले सीजन में ड्रीम11 आईपीएल का स्पॉन्सर था।
-
1:55 PM (IST) Feb 18, 2021
आईपीएल की नीलामी के लिए स्टेज तैयार हो चुका है। जिसकी तस्वीरे सामने आई हैं।