1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL Auction : भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग पर लगी 1.9 करोड़ की बोली, विराट ने भी मारी बाजी

IPL Auction : भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग पर लगी 1.9 करोड़ की बोली, विराट ने भी मारी बाजी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2019 05:58 pm IST,  Updated : Dec 19, 2019 05:58 pm IST

भारतीय अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 लाख रुपए की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।

Priyam Garg, Virat Singh, IPL Auction, IPL Auction News, IPL Auction Updates- India TV Hindi
IPL auction: Indian Under 19 team captain Priyam Garg bid for 1.9 million, Virat also won Image Source : INDIA TV

कोलकाता में जारी आईपीएल 2020 नीलामी में भारतीय युवा खिलाड़ियों पर भी पैसों की बरसात हो रही है। भारतीय अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 लाख रुपए की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट सिंह को भी सनराइजर्स हैदराबाद ने इनती रकम में खरीदा। बता दें, इन दोनों खिलाड़ियों के बेस प्राइज 20-20 लाख रुपए ही थे।

इस आईपीएल नीलामी में शांति से बोली लगा रही हैदराबाद ने सबसे पहले प्रियम गर्ग पर अपना दाव खेला, उनके सामने पंजाब ने बोली लगाना शुरु किया और अंत में बाजी हैदराबाद ने मारी। वहीं विराट सिंह की नीलामी में भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच जंग छिड़ी थी, लेकिन वहां भी बाजी हैदराबाद ने मारी।

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा अनकैप खिलाड़ियों में राहुल त्रिपाठी बिके। केकेआर ने उन्हें 60 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं मनजोत कालरा, रोहन कदम, केएस भरत और हरमनप्रीत भाटिका जैसे खिलाड़ी इस नीलामी में नहीं बिके।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल