1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी आईपीएल नीलामी

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी आईपीएल नीलामी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2019 11:31 pm IST,  Updated : Dec 16, 2019 11:31 pm IST

विवादास्पद संशोधित नागरिकता कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग की खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को कोलकाता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। 

IPL Auction, IPL 2020, IPL Auction In Kolkata, Cricket News- India TV Hindi
IPL auction will be done as per predetermined schedule

दिल्ली। विवादास्पद संशोधित नागरिकता कानून को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग की खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को कोलकाता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आ रही हैं लेकिन कोलकाता इससे अधिक प्रभावित नहीं है। पता चला है कि दिल्ली कैपिटल्स की प्रबंधन टीम नीलामी में फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधित्व के लिए मंगलवार को कोलकाता पहुंच रही है जिससे कि अंतिम तैयारी शुरू की जा सके। 

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘सोमवार शाम तक की स्थिति के अनुसार आईपीएल नीलामी होगी। फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधि कल शाम और बुधवार सुबह तक आना शुरू कर देंगे।’’ कोलकाता में 19 दिसंबर को 332 क्रिकेटर नीलामी में हिस्सा लेंगे जिसमें आस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने सर्वाधिक दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य चुना है। 

इस साल की नीलामी छोटी है जिसमें आठ टीमों में केवल 73 स्थान भरे जाने हैं और इनमें से केवल 29 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर मुस्लिम धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता से संबंधित प्रावधान वाले संशोधित नागरिकता कानून का पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में कड़ा विरोध हुआ है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल