1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा खुलासा, बताया किस खिलाड़ी को हर हाल में खरीदेगी टीम

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा खुलासा, बताया किस खिलाड़ी को हर हाल में खरीदेगी टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2018 01:58 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 01:59 pm IST

आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरू में होनी है।

चेन्नई सुपर किंग्स- India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उनकी टीम आईपीएल नीलामी के दौरान रविचंद्रन अश्विन को फिर से टीम में लेने की कोशिश करेगी। अश्विन नीलामी के पूल में शामिल होंगे क्योंकि चेन्नई टीम ने धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा को रीटेन करने का फैसला किया था। चेन्नई सुपर किंग्स 2013 के स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के कारण दो साल के प्रतिबंध के बाद आईपीएल में वापसी कर रही है। खिलाड़ियों की नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरू में होनी है। 

धोनी ने कहा, ‘जैसा कि मैंने कहा है कि ये फैसला हमेशा कठिन होता है। अश्विन के साथ हम पहले भी ऐसा कर चुके हैं। हम नीलामी में उन्हें लेने की पूरी कोशिश करेंगे। वो चेन्नई का हीरो है और हम चाहते हैं कि स्थानीय खिलाड़ी टीम का हिस्सा रहे।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास दो राइट टू मैच विकल्प हैं लेकिन हम तीन भारतीय खिलाड़ियों को रीटेन कर चुके हैं लिहाजा इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हमें उन्हें नीलामी में खरीदना होगा।’ 

धोनी ने कहा, ‘नीलामी में अश्विन हमारे लिए पहला विकल्प होंगे। हमें उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए इंतजार करना होगा। हम पूरी कोशिश करेंगे कि वो चेन्नई टीम का हिस्सा हों।’ इसके अलावा धोनी ने चेन्नई टीम का साथ देने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे प्रशंसक हैं। हम जहां भी गए, चेन्नई को अपार समर्थन मिला। हमने पिछले दो साल आईपीएल नहीं खेला, इसके बावजूद प्रशंसकों की संख्या बढ़ती रही।’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल