मुंबई: मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज लेंडल सिमंस गुरुवार को चोट के चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह न्यूजीलैंड के मार्टिन गुपटिल को टीम में शामिल किया गया है।
सिमंस, पीठ के निचले हिस्से में चोट से परेशान हैं। इसी चोट के कारण सिमंस हाल ही में खत्म हुए आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम में जगह नहीं बना पाए थे। उन्होंने चोट से वापसी की थी और आंद्रे फ्लैचर के चोटिल हो जाने के बाद उन्हें विश्व कप टीम में शामिल किया गया था।
सिमंस ने आईपीएल के नौवें सत्र का पहला मैच राइजिंग पुणे सुपजाएंट्स के खिलाफ खेला था।
बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच में वह इसी चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।
गुपटिल को फरवरी में हुए आईपीएल ड्राफ्ट में किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था।