1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL की दो नई टीमों के लिए मई में होगी नीलामी

IPL की दो नई टीमों के लिए मई में होगी नीलामी

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2021 10:54 pm IST,  Updated : Mar 13, 2021 10:54 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2022 से 10 टीमें भाग लेंगी जिसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी सत्र (2021) के अंतिम चरण के दौरान मई के महीने में नीलामी करने का फैसला किया है। 

IPL will be auctioned in May for two new teams of IPL- India TV Hindi
IPL will be auctioned in May for two new teams of IPL Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2022 से 10 टीमें भाग लेंगी जिसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी सत्र (2021) के अंतिम चरण के दौरान मई के महीने में नीलामी करने का फैसला किया है। 

ये भी पढ़ें - युवराज सिंह ने जताई इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में खेलने की इच्छा, दिया ये बयान

अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह सहित बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को साल की शुरुआत में आईपीएल संचालन समिति द्वारा अनुमोदित विभिन्न नीतिगत निर्णयों पर विचार के लिए शनिवार को एक बैठक की। 

ये भी पढ़ें - युवराज सिंह ने रोड सेफ्टी सीरीज में चार गेंदों पर ठोंके लगातार चार छक्के, देखें वीडियो

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अगले साल से आईपीएल में 10 टीमें होंगी और इस वर्ष मई के महीने तक नयी फ्रेंचाइजी की बोली प्रक्रिया और इस से जुड़ी विभिन्न चीजों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।’’ 

ये भी पढ़ें - AFG vs ZIM 2nd Test : विलियम्स की शतकीय पारी से जिम्बाब्वे ने ली 8 रन की लीड

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार टीमें तय हो जाएंगी तो वे अपना परिचालन कार्य शुरू कर सकती हैं, जिसमें काफी समय लगता है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल