1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिये आयरलैंड टीम का ऐलान

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिये आयरलैंड टीम का ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 28, 2020 07:05 pm IST,  Updated : Jul 28, 2020 07:05 pm IST

हरफनमौला कुर्टिस कैंफर को इंग्लैंड के खिलाफ गुरूवार को होने वाले पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिये आयरलैंड की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 

इंग्लैंड के खिलाफ...- India TV Hindi
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिये आयरलैंड टीम का ऐलान Image Source : GETTY

साउथैम्पटन। हरफनमौला कुर्टिस कैंफर को इंग्लैंड के खिलाफ गुरूवार को होने वाले पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिये आयरलैंड की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। एंड्रयू बालबर्नी टीम के कप्तान होंगे।

दक्षिण अफ्रीकी मूल के कैंफर ने नामीबिया के खिलाफ फरवरी में टी20 सीरीज में आयरलैंड ए के लिये दो शतक लगाये थे। मध्यक्रम के बल्लेबाज हैरी टेक्टर को भी टीम में जगह दी गई है जो आयरलैंड के लिये टी20 क्रिकेट खेल चुके हैं।

पहले वनडे के लिये आयरलैंड टीम : एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), कुर्टिस कैंफर, जेरेथ डेलानी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, केविन ओ ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, बॉयड रैंकिन, सिमि सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर, क्रेग यंग । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल