1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में बांग्लादेश के साथ टी-20 सीरीज खेलेगी आयरलैंड की टीम

इंग्लैंड में बांग्लादेश के साथ टी-20 सीरीज खेलेगी आयरलैंड की टीम

 Edited By: IANS
 Published : Mar 11, 2020 11:19 am IST,  Updated : Mar 11, 2020 11:19 am IST

क्लोंटर्फ के रूप में अपना घरेलू मैदान गंवाने के बाद आयरलैंड क्रिकेट के पास अब केवल 12 पिच ही बचे हैं और ऐसे में उसे बाकी बचे तीन अंतर्राष्ट्रीय मैदानों पर 15 मैचों का आयोजन करना है।

England, Bangladesh, Ireland, BAN vs IER, ENG vs BAN, Bangladesh cricket team- India TV Hindi
Ireland Cricket team Image Source : @CRICKETIRELAND TWITTER

आयरलैंड और बांग्लादेश की टीम इस साल मई में इंग्लैंड में चार मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। क्रिकेट आयरलैंड के मुख्य कार्यकारी वारेन ड्यूटरोम ने एक बयान में कहा, "2020 आयरलैंड का सबसे बड़ा घरेलू सीजन है। इस दौरान तीन बड़े देश उनके देश का दौरा कर रहे हैं, जहां वे 15 मैचों की मेजबानी करेंगे।"

क्लोंटर्फ के रूप में अपना घरेलू मैदान गंवाने के बाद आयरलैंड क्रिकेट के पास अब केवल 12 पिच ही बचे हैं और ऐसे में उसे बाकी बचे तीन अंतर्राष्ट्रीय मैदानों पर 15 मैचों का आयोजन करना है।

दोनों देशों के बीच सीरीज की शुरुआत ओवल में 22 मई से शुरू होगी। इसके बाद बाकी के मैच चैम्सफोर्ड और ब्रिस्टल में खेले जाएंगे।

टी-20 की शुरुआत से पहले आयरलैंड और बांग्लादेश की टीम बेलफास्ट में तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल