1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी आयरलैंड

पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी आयरलैंड

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : May 10, 2018 05:43 pm IST,  Updated : May 10, 2018 05:43 pm IST

मलाहिदे ग्राउंड शुक्रवार को इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लेगा, क्योंकि आयरलैंड की टीम इस मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाली है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच से आयरलैंड टेस्ट टीम के रूप में पहचान हासिल करेगी। 

Ireland- India TV Hindi
Ireland

डबलिन: मलाहिदे ग्राउंड शुक्रवार को इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लेगा, क्योंकि आयरलैंड की टीम इस मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाली है। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच से आयरलैंड टेस्ट टीम के रूप में पहचान हासिल करेगी। यूरोपीय देश आयरलैंड की क्रिकेट टीम पहली होगी, जो पूर्ण सदस्यता हासिल करेगी। इससे पहले, बांग्लादेश ने नवम्बर, 2000 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर पूर्ण सदस्यता हासिल की थी। 

आयरलैंड इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन मौसम टीम की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में बारिश होने का अनुमान लगाया है। 

विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज पाकिस्तान की टीम इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार होगी। इसमें विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज बल्लेबाज अजहर अली सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरेंगे। इसके अलावा, असद शफीर, कप्तान सरफराज अहमद और शमी असलम भी आयरलैंड के गेंदबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। लेग-स्पिन गेंदबाज यासिर शाह पाकिस्तान की गेंदाबाजी का नेतृत्व कर रहे हैं। इसमें मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद आमिर उनका साथ देंगे। 

आयरलैंड की टीम पर नजर डाली जाए, तो कप्तान विलियम पोर्टफील्ड और उनके सलामी साझेदार एड जॉयस अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। इसमें पॉल स्टर्लिग, केविन ओ-ब्रिएन, टिम मुर्ताग उनका साथ देंगे। वनडे प्रारूपों में इन बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पाकिस्तान के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने के लिए स्पिन गेंदबाज एंडी मैकब्रिने, बोएड रेंकिन और जॉर्ज डॉकरैल अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिस करेंगे। 

आयरलैंड: विलियम पोर्टफील्ड (कप्तान), एंड्रयू बाल्बिर्नी, एड जॉयस, ट्रोने काने, एंड्रयू मैक्ब्रीने, टिम मुर्ताग, केविन ओ-ब्रिएन, नियाल ओ-ब्रिएन (विकेटकीपर), बोयड रेंकिन, जेम्स शेनन, क्रेग यंग, पॉल स्टर्लिग, स्टुअर्ट थोम्पसन और गैरी विल्सन (विकेटटकीपर)

पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), अजहर अली, इमाम-उल-हक, सैमी असलम, हैरिस सोहेल, बाबर आजम, फखर जमान, साद अली, असद शफीक, उस्मान सलाउद्दीन, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, राहत अली और फहीम अशरफ। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल