1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ खेलने वाले हॉन्ग कॉन्ग के स्पिनर पर मैच फिक्सिंग का आरोप, आईसीसी ने किया सस्पेंड

भारत के खिलाफ खेलने वाले हॉन्ग कॉन्ग के स्पिनर पर मैच फिक्सिंग का आरोप, आईसीसी ने किया सस्पेंड

 Reported By: IANS
 Published : Oct 08, 2018 08:49 pm IST,  Updated : Oct 08, 2018 09:02 pm IST

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हांग कांग के तीन खिलाड़ियों इरफान अहमद, नदीम अहमद और हजीब अमजद पर भ्रष्टाचार निरोधी नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं।

आईसीसी ने हॉन्ग कॉन्ग के 3 खिलाड़ियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंड- India TV Hindi
आईसीसी ने हॉन्ग कॉन्ग के 3 खिलाड़ियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, सस्पेंड Image Source : ICC

दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हांग कांग के तीन खिलाड़ियों इरफान अहमद, नदीम अहमद और हजीब अमजद पर भ्रष्टाचार निरोधी नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। आईसीसी ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि इन तीनों खिलाड़ियों पर 19 आरोप लगे हैं। 

इरफान पर नौ आरोप हैं तो वहीं नदीम और हसीब पर पांच-पांच आरोप हैं। इन सभी खिलाड़ियों को जांच पूरी न हो जाने तक अस्थायी तौर से प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

इन खिलाड़ियों के पास अपने ऊपर लगे आरोपों पर पक्ष रखने के लिए आठ अक्टूबर से 14 दिन की समय दिया गया है। आईसीसी ने इस मामले पर इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं बताया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल