1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्या धोनी होंगे टी20 वर्ल्ड कप 2020 में टीम इंडिया का हिस्सा? गांगुली ने दिया ये जवाब

क्या धोनी होंगे टी20 वर्ल्ड कप 2020 में टीम इंडिया का हिस्सा? गांगुली ने दिया ये जवाब

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 01, 2019 08:09 pm IST,  Updated : Dec 01, 2019 08:11 pm IST

गांगुली से जब एक पत्रकार ने धोनी की टी20 विश्व कप में खेलने की संभावना के बारे में पूछा तो उनका सीधा जवाब था, ‘‘कृपया धोनी से पूछें।’’

Is Dhoni part of Team India in T20 World Cup 2020? Ganguly gave this answer- India TV Hindi
Is Dhoni part of Team India in T20 World Cup 2020? Ganguly gave this answer Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। सौरव गांगुली से जब पूछा गया कि क्या विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे, तो बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कृपया धोनी से पूछें।’’ धोनी जुलाई में इंग्लैंड में वनडे विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद से ही नहीं खेल रहे हैं। वह वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गये और इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाओं में भी नहीं खेले।

गांगुली से जब एक पत्रकार ने धोनी की टी20 विश्व कप में खेलने की संभावना के बारे में पूछा तो उनका सीधा जवाब था, ‘‘कृपया धोनी से पूछें।’’ 

गांगुली बोर्ड की 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। धोनी ने खुद कहा था कि वह टीम से बाहर रहने के बारे में जनवरी तक जवाब नहीं देंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल