1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले इस खिलाड़ी को नहीं मिला था IPL नीलामी में कोई खरीदार

भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले इस खिलाड़ी को नहीं मिला था IPL नीलामी में कोई खरीदार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 03, 2018 04:31 pm IST,  Updated : Feb 03, 2018 04:32 pm IST

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी जीत दर्ज की।

अंडर-19 क्रिकेट टीम- India TV Hindi
अंडर-19 क्रिकेट टीम

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस इस जीत में ईशान पोरेल ने भी अहम भूमिका निभाई। पोरेल ने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो झटके देकर बैकफुट पर धकेला। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी ईशान ने अच्छी गेंदबाजी की थी।

हैरान करने वाली बात ये है कि हाल ही में हुई आईपीएल नीलामी में जहां कमलेश नगरकोटी, पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल पर फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों की बारिश की वहीं, ईशान को इस नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। 

वैसे आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं होने के पीछे एक वजह उनका घायल होना भी रहा। पोरेल के बारे में शुरुआत में इसलिए पता नहीं चल पाया, क्योंकि अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के पहले मैच में ही वो घायल हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में ईशान सिर्फ 4.1 ओवर ही फेंक पाए थे और घायल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। लेकिन इसके बाद पूरी तरह से फिट होकर ईशान ने जबरदस्त कमबैक किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल