1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इशांत शर्मा और शिखर धवन हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे रणजी मुकाबला

इशांत शर्मा और शिखर धवन हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे रणजी मुकाबला

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 23, 2019 08:59 pm IST,  Updated : Dec 23, 2019 08:59 pm IST

सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को हैदराबाद के खिलाफ 25 दिसंबर से शुरू होने वाले रणजी मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है।

Ishant Sharma, Shikhar Dhawan, ranji Trophy, delhi vs Hyderabad- India TV Hindi
Ishant Sharma and Shikhar Dhawan to play Ranji against Hyderabad Image Source : AP

दिल्ली। सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को हैदराबाद के खिलाफ 25 दिसंबर से शुरू होने वाले रणजी मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है। इशांत को बीसीसीआई ने कार्यभार प्रबंधन के तहत रणजी के दो मैचों से विश्राम दिया था लेकिन वह अब न्यूजीलैंड के आगामी दौरे की तैयारियों के तहत टीम से जुड़ेंगे। 

धवन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण उनके घुटने पर 25 टांके लगाने पड़े थे। बायें हाथ के इस बल्लेबाज को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने फिट घोषित कर दिया और उनके पास अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने से पहले खुद को आंकने का मौका होगा। प्रसाद ने कहा, ‘‘इशांत और शिखर दिल्ली के लिए खेलेंगे। मेरे सहयोगी सरणदीप सिंह इस मैच पर नजर रखेंगे।’’ 

प्रसाद खुद सूरत जा रहे हैं जहां वह चोट से वापसी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी पर नजर रखेंगे। बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हुए थे। वह केरल के खिलाफ मैच में अपनी घरेलू टीम गुजरात के लिए मैदान पर उतरेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल