1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम के एलान से पहले इशांत शर्मा को टखने में लगी चोट

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम के एलान से पहले इशांत शर्मा को टखने में लगी चोट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 20, 2020 04:07 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 04:11 pm IST

भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज इशांत शर्मा न्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं। इशांत को दिल्ली की तरफ से खेलते हुए विदर्भ के खिलाफ टखने में चोट लगी।

Ishant Sharma, India, New Zealand, Ranji match, Delhi- India TV Hindi
Ishant Sharma Image Source : PTI

न्यूजीलैंड दौरे के लिये टेस्ट टीम की घोषणा से पहले भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के टखने में यहां रणजी मैच के दौरान चोट लग गई। विदर्भ के खिलाफ दिल्ली के लिये खेल रहे इशांत की चोट की गंभीरता अभी पता नहीं चल सकी है लेकिन वह दर्द से कराह रहे थे और सहयोगी स्टाफ की मदद से स्टेडियम से बाहर गए । 

विदर्भ की दूसरी पारी के पांचवें ओवर में उन्हें चोट लगी । शार्ट गेंद पर विरोधी कप्तान फैज फजल ने पूल श\ट खेलने का प्रयास किया और फालोथ्रू में इशांत फिसल गए । उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी । 

इशांत ने विदर्भ की पहली पारी में 45 रन देकर तीन विकेट लिये थे । इशांत का यह इस रणजी सत्र में आखिरी मैच था चूंकि उनका न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट टीम में चयन तय माना जा रहा है । चोट गंभीर होने पर वह एनसीए जायेंगे । 

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जसिकी शुरुआत 21 फरवरी से होनी है। वहीं दूसरा टेस्ट मैच में फरवरी से खेला जाना है।

टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को 5 टी-20 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ना है। इस टी-20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जानी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल