1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ये कंगारू गेंदबाज बोला- अगर विराट कोहली चुप रहे तो हैरानी होगी

ये कंगारू गेंदबाज बोला- अगर विराट कोहली चुप रहे तो हैरानी होगी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 18, 2018 07:05 pm IST,  Updated : Nov 18, 2018 07:05 pm IST

आस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले कोहली ने कहा कि उन्हें मुकाबले के अहसास के लिये अब टकराव की जरूरत नहीं है, लेकिन कमिन्स ऐसा नहीं मानते। 

ये कंगारू गेंदबाज बोला- अगर विराट कोहली चुप रहे तो हैरानी होगी- India TV Hindi
ये कंगारू गेंदबाज बोला- अगर विराट कोहली चुप रहे तो हैरानी होगी   Image Source : AP

मेलबर्न। विराट कोहली ने हाल में कहा था कि उन्हें अब किसी खिलाड़ी से भिड़ने में दिलचस्पी नहीं है लेकिन आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिन्स को इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान की छींटाकशी के लिये उनके खिलाड़ियों को तैयार रहना चाहिए। 

आस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले कोहली ने कहा कि उन्हें मुकाबले के अहसास के लिये अब टकराव की जरूरत नहीं है, लेकिन कमिन्स ऐसा नहीं मानते। कमिन्स ने फेयरफैक्स मीडिया से कहा, ‘‘मैंने उसे मीडिया से ऐसी बातें करते हुए सुना है कि वह छींटाकशी नहीं करेगा लेकिन वह ऐसा नहीं करता है तो मुझे हैरानी होगी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘वह बेहद प्रतिस्पर्धी है और वह वास्तव में उससे कामयाब होता है। हम इसके लिये तैयार रहेंगे। हमें प्रतिस्पर्धी बने रहना है। हम उसके साथ अन्य खिलाड़ियों जैसा ही व्यवहार करेंगे।’’ 

आपको बता दें कि कप्तान विराट कोहली ने दौरे पर रवाना होने से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि प्रदर्शन करने के लिए उन्हें अपनी क्षमताओं पर भरोसा है और वह अपना उत्साह बढ़ाने के लिए बेकार की जुबानी जंग पर निर्भर नहीं हैं। कोहली के चिर परिचित आक्रामक अंदाज के बारे में पूछने पर खुद कोच शास्त्री ने कहा था, ‘‘वह (कोहली) पेशेवर खिलाड़ी है और परिपक्व हो गया है। आप चार साल पहले (2014-15) उसे देखो तो उसके बाद से वह दुनिया भर में खेला है और टीम की कप्तानी की है। और इस अकेली चीज से ही आपके अंदर जिम्मेदारी आ जाती है।’’  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल