1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रहाणे को आउट करते ही एंडरसन ने रचा ऐसा इतिहास जो कोई अंग्रेज नहीं कर सका, देखें Video

रहाणे को आउट करते ही एंडरसन ने रचा ऐसा इतिहास जो कोई अंग्रेज नहीं कर सका, देखें Video

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 05, 2021 12:31 pm IST,  Updated : Mar 05, 2021 12:31 pm IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने चौथे टेस्ट में दूसरे दिन भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को पवेलियन का रास्ता दिखाने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। 

रहाणे को आउट करते ही...- India TV Hindi
रहाणे को आउट करते ही एंडरसन ने रचा ऐसा इतिहास जो कोई अंग्रेज नहीं कर सका, देखें Video Image Source : BCCI

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने चौथे टेस्ट में दूसरे दिन भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को पवेलियन का रास्ता दिखाने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। एंडरसन ने जैसे ही रहाणे को विकेट के पीछे स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराया, वैसे ही इंग्लिश तेज गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 900 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। एंडरसन ने 507वीं पारी में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। एंडरसन ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज और दुनिया के छठे गेंदबाज हैं।

IND vs ENG : पिच की आलोचना करने वालों को सुनील गावस्कर ने कहा 'चल फुट', देखें मजेदार वीडियो

यही नहीं, सबसे तेज 900 विकेट लेने वाले एंडरसन 5वें गेंदबाज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 900 विकेट लेने के मामलें में मुथैया मुरलीधरन पहले नंबर पर हैं। मुरलीधरन 385 पारियों में ये कमाल किया। इस मामलें में दूसरे नंबर पर शेन वॉर्न (427 पारी), तीसरे नंबर अनिल कुंबले (475 पारी) और चौथे नंबर पर ग्लैन मैक्ग्रा (468) हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग स्थगित होने पर फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा, पीएम इमरान खान से की ये मांग

गौरतलब है कि भारत ने चौथे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड को पहली पारी में 205 रन पर आउट कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सकी। स्पिनर अक्षर पटेल ने 68 रन देकर चार विकेट लिये जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट चटकाये। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। 

4 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है और उसे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिये बस ड्रॉ की जरूरत है। न्यूजीलैंड फाइनल में पहले ही पहुंच चुका है।

(With PTI Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल