1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दुर्व्यवहार के कारण फॉल्कनर पर 4 मैच का प्रतिबंध

दुर्व्यवहार के कारण फॉल्कनर पर 4 मैच का प्रतिबंध

 Written By: IANS
 Published : Jul 15, 2015 11:11 am IST,  Updated : Jul 15, 2015 11:12 am IST

सिडनी: आस्ट्रेलिया के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी जेम्स फॉल्कनर को दुर्व्यवहार के कारण मंगलवार को क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने निलंबित कर दिया है और उन पर चार मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया है। फॉल्कनर इसी

दुर्व्यवहार के कारण...- India TV Hindi
दुर्व्यवहार के कारण फॉल्कनर पर 4 मैच का प्रतिबंध

सिडनी: आस्ट्रेलिया के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी जेम्स फॉल्कनर को दुर्व्यवहार के कारण मंगलवार को क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने निलंबित कर दिया है और उन पर चार मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया है। फॉल्कनर इसी महीने की शुरुआत में इंग्लैंड में नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए थे, जिसके लिए सीए ने उन्हें अपनी आचार संहिता के तहत तीसरी श्रेणी के अपराध का दोषी पाया।

सीए द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, "फॉल्कनर पर आचार संहिता के उल्लंघन का दोष है, जो किसी प्रतिनिधि के लिए शर्मिदगी की बात है और क्रिकेट की गरिमा को गिराने वाला है।"

सीए ने कहा, "आचार संहिता प्रक्रिया के अनुसार, फॉल्कनर ने मामले की सुनवाई आचार संहिता आयोग के समक्ष किए जाने की जगह अपना दोष स्वीकार कर लिया है।"

फॉल्कनर पर चार मैचों का प्रतिबंध लगाया है। इसका मतलब है कि वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त-सितंबर में होने वाले मैचों में नहीं खेल सकेंगे।

इसलिए अगस्त के मध्य में आस्ट्रेलिया टी-20 और एकदिवसीय टीम का चयन करते समय फॉल्कनर के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।

हालांकि निलंबन समाप्त होने के बाद जरूरत पड़ने पर उन्हें किसी चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर शामिल किया जा सकता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल