1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बीबीएल से बाहर हुए जेम्स फॉक्नर, होबर्ट हैरिकेंस को लगा दोहरा झटका

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बीबीएल से बाहर हुए जेम्स फॉक्नर, होबर्ट हैरिकेंस को लगा दोहरा झटका

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 18, 2021 02:58 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 02:58 pm IST

फॉक्नर अपना आगे का इलाज करने के लिए बायो बबल से बाहर हो गए हैं। उन्होंने इस सीजन में हैरिकेंस के लिए पांच मैचों में आठ विकेट लेने के अलावा 44 रन भी बनाए थे। 

James Faulkner, BBL, hamstring injury, sports, cricket- India TV Hindi
James Faulkner Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स फॉक्नर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बिग बैश लीग (बीबीएल) के मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, होबार्ट हैरिकेंस के ऑलराउंडर फॉक्नर बीबीएल में अपना पिछला मैच 27 दिसंबर को गाबा में ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ खेला था, लेकिन उस मैच में उन्होंने केवल 1.4 ओवर की ही गेंदबाजी की थी और वह मैदान से बाहर हो गए थे।

फॉक्नर अपना आगे का इलाज करने के लिए बायो बबल से बाहर हो गए हैं। उन्होंने इस सीजन में हैरिकेंस के लिए पांच मैचों में आठ विकेट लेने के अलावा 44 रन भी बनाए थे। हैरिकेंस की टीम ने फॉक्नर की जगह अब विल जैक को टीम में शामिल किया है।

यह भी पढ़ें- डुंगडुंग की दमदार हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली को 5-3 से हराया

फॉक्नर के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद कैरिकेंस ने एक बयान जारी कहा, ''फॉक्नर अपने चोट का स्कैन कराएंगे और इसके बाद वह घर पर रह कर अपना इलाज कराएंगे। टूर्नामेंट से इस समय उनका बाहर होना हमारे लिए एक बड़ा झटका है।''

फॉक्नर की जगह टीम में अब विल जैक्स को शामिल किया गया है लेकिन इसके साथ एक और खिलाड़ी ने भी बीच टूर्नामेंट में हैरिकेंस का साथ छोड़ दिया। फॉक्नर के अलावा न्यूजीलैंड के कॉलिन इंग्राम यूएई में आयोजित होने वाली अबुधाबी टी-10 लीग में हिस्सा लेंगे जिसके कारण बीबीएल में वह हैरिकेंस के लिए आगे नहीं खेल पाएंगे।

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus, 4th Test : खेल के चौथे दिन बारिश ने डाला खलल, भारत को मिला 328 रनों का लक्ष्य

टूर्नामेंट में हैरिकेंस की टीम ने अबतक खेले गए अपने 10 मैचों में से पांच में जीत दर्ज की है और वह 19 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी को टॉप-4 में जगह बनाने के लिए दो और अंक की जरुरत है जबकि उसे अभी चार मैच और खेलना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल