1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डुंगडुंग की दमदार हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली को 5-3 से हराया

डुंगडुंग की दमदार हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली को 5-3 से हराया

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 18, 2021 02:33 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 02:33 pm IST

 झारखंड की इस स्ट्राइकर ने 29वें, 38वें और 52वें मिनट में गोल दागे। वहीं लालरिंडिकी ने 14वें और संगीता कुमारी ने 30वें मिनट में गोल किये।

Indian junior women's hockey team, Chile, Dungdung- India TV Hindi
Dungdung Image Source : TWITTER/ @THEHOCKEYINDIA

स्ट्राइकर ब्यूटी डुंगडुंग की हैट्रिक की मदद से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने कोरोना महामारी के बाद एक साल में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए चिली को 5-3 से हरा दिया। झारखंड की इस स्ट्राइकर ने 29वें, 38वें और 52वें मिनट में गोल दागे। वहीं लालरिंडिकी ने 14वें और संगीता कुमारी ने 30वें मिनट में गोल किये। 

चिली के लिये सिमोन अवेली (दसवां) , पाउला सैंज (25वां) और फर्नांडा एरिएटा (49वां मिनट) ने गोल किये। चिली की टीम ने शुरू में गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी और दसवें ही मिनट में पहला गोल कर दिया। 

यह भी पढ़ें- क्या रोहित ने स्मिथ की 'बेईमानी' को उसी के अंदाज में दिया जवाब ? देखें यह वीडियो

भारत ने हालांकि चार मिनट बाद बराबरी का गोल दागा। मेजबान ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को तब्दील करके फिर बढत बनाई। भारत ने जवाबी हमले तेज कर दिये और दसका फायदा भी उसे मिला जब 29वें और 30वें मिनट में दो गोल हुए। 

इसके बाद से भारतीयों ने मैच पर से पकड़ नहीं छोड़ी। डुंगडुंग ने 38वें मिनट में अपना दूसरा और भारत का चौथा गोल किया। इस बीच चिली ने फिर पेनल्टी को तब्दील करके बराबरी की कोशिश की। 

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus, 4th Test : खेल के चौथे दिन बारिश ने डाला खलल, भारत को मिला 328 रनों का लक्ष्य

भारतीय युवा टीम ने हालांकि चिली को वापसी का मौका नहीं दिया और डुंगडुंग ने 52वें मिनट में गोलों की हैट्रिक पूरी करके भारत की जीत पर मुहर लगा दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल