1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस सप्ताह शादी के बंधन में बंध सकते हैं जसप्रीत बुमराह

इस सप्ताह शादी के बंधन में बंध सकते हैं जसप्रीत बुमराह

 Reported By: IANS
 Published : Mar 03, 2021 09:00 pm IST,  Updated : Mar 03, 2021 09:00 pm IST

बुमराह ने निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से हटने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इजाजत मांगी जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया था।

Jasprit Bumrah can get married this week- India TV Hindi
Jasprit Bumrah can get married this week Image Source : GETTY IMAGES

अहमदाबाद। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गोवा में इस सप्ताह विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। बुमराह ने निजी कारणों के चलते इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से हटने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से इजाजत मांगी जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया था।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम में होगी इस स्पिनर की वापसी, रूट ने दिए संकेत

बुमराह का इसके अलावा टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड से साथ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलना संदिग्ध है।

ये भी पढ़ें - 132 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में घटी ऐसी घटना, भारत के बाद दो दिन में खत्म हुआ ये मैच

हालांकि तेज गेंदबाज ने अभी तक अपनी शादी को लेकर या टी20 सीरीज में नहीं खेलने को लेकर आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें - IND vs ENG : चौथे टेस्ट से पहले बीमार पड़े इंग्लैंड के खिलाड़ी, जानें क्या है वजह

सूचना के अनुसार, 27 वर्षीय बुमराह गोवा में शादी करेंगे। बुमराह इसके लिए अपनी मां और बहन के साथ पहले मुंबई जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण प्रतिबंधों को देखते हुए बुमराह के परिवार के कुछ लोग ही इसमें शामिल होंगे। भारतीय टीम के सदस्य भी इंग्लैंड के साथ जारी सीरीज और प्रतिबंधों के चलते शादी में शामिल नहीं होंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल