1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस बड़े अंग्रेज़ क्रिकेटर ने बताया जेमिमाह रोड्रिग्ज़ को भविष्य की स्टार क्रिकेट खिलाड़ी

इस बड़े अंग्रेज़ क्रिकेटर ने बताया जेमिमाह रोड्रिग्ज़ को भविष्य की स्टार क्रिकेट खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 19, 2018 04:38 pm IST,  Updated : Apr 19, 2018 04:39 pm IST

मुंबई की 17 साल की हरफनमौला खिलाड़ी जेमिमाह टी-20 प्रारूप में अर्धशतक लगाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं. जेमिमाह ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम को मिली सीरीज़ जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

Jemimah Rodrigues.- India TV Hindi
Jemimah Rodrigues.

मुंबई: मुंबई की 17 साल की हरफनमौला खिलाड़ी जेमिमाह टी-20 प्रारूप में अर्धशतक लगाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं. जेमिमाह ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम को मिली सीरीज़ जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा, जेमिमाह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अनुबंध सूची में भी शामिल होने वाली सबसे युवा क्रिकेट खिलाड़ी हैं. 

इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी जेमिमाह रोड्रिगेज भविष्य में इस टीम की स्टार खिलाड़ी होंगी. हुसैन ने ट्विटर के ज़रिए जेमिमाह की तारीफ करते हुए कहा, "नाम याद है, जेमिमाह. उनके साथ मैदान पर खेलते हुए कुछ समय बिताया. वह भारत की स्टार खिलाड़ी बनने वाली हैं।"

इस संदेश के साथ हुसैन ने जेमिमाह के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल