1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Player Of The Month: इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर ये भारतीय खिलाड़ी हुआ नामित

ICC Player Of The Month: इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन कर ये भारतीय खिलाड़ी हुआ नामित

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2021 03:44 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 03:44 pm IST

बुमराह के अलावा पुरूष वर्ग में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी नामांकित हैं।

Joe Root, Shaheen Shah Afridi And Jasprit Bumrah Nominated...- India TV Hindi
Joe Root, Shaheen Shah Afridi And Jasprit Bumrah Nominated For Icc Player Of The Month Image Source : GETTY

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अगस्त महीने के 'आईसीसी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' के पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया है। बुमराह के अलावा पुरूष वर्ग में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी नामांकित हैं।

महिला वर्ग में थाईलैंड की नत्ताया बूचाथाम, आयरलैंड की गैबी लुईस और ऐमियर रिचर्डसन को नामांकन मिला है। बुमराह ने पहले टेस्ट में नौ विकेट लिये। इसके बाद दूसरे टेस्ट में मोहम्मद शमी के साथ नौवें विकेट के लिये 89 रन की साझेदारी की जो भारत की जीत में निर्णायक साबित हुई।

वहीं, इंग्लैंड के लिये कप्तान रूट ने तीनों टेस्ट में शतक जमाये और टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे। वहीं, अफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट में 18 विकेट लिये। दूसरे टेस्ट में उन्होंने दस विकेट चटकाये और यह कारनामा करने वाले पाकिस्तान के चौथे सबसे युवा गेंदबाज बन गए।

RT-PCR टेस्ट में भी पॉजिटिव आए शास्त्री, 10 दिनों तक रहना होगा क्वारंटाइन

महिला क्रिकेट में नत्ताया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। उसकी बदौलत थाईलैड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती। आयरलैंड की लुईस और रिचर्डसन के शानदार खेल की मदद से उनकी टीम ने टी20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर के चार में से तीन मैच जीते।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल