1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RT-PCR टेस्ट में भी पॉजिटिव आए शास्त्री, 10 दिनों तक रहना होगा क्वारंटाइन

RT-PCR टेस्ट में भी पॉजिटिव आए शास्त्री, 10 दिनों तक रहना होगा क्वारंटाइन

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2021 03:32 pm IST,  Updated : Sep 06, 2021 03:32 pm IST

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "दो रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद शास्त्री आरटी पीसीआर टेस्ट में भी पॉजिटिव पाये गए हैं। उन्हें हल्के लक्षण हैं जैसे उनका गला खराब है। वह दस दिन पृथकवास में रहेंगे।"

ravi shastri rt-pcr test also returns positive- India TV Hindi
ravi shastri rt-pcr test also returns positive Image Source : GETTY

भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री आरटी-पीसीआर टेस्ट में भी कोरोना संक्रमित पाये गए हैं और अगले दस दिन पृथकवास में रहेंगे जिससे इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में पांचवें और आखिरी टेस्ट में वह टीम से बाहर रहेंगे। 59 वर्ष के शास्त्री रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाये गए थे।

सोमवार को उनकी आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पांचवां और आखिरी टेस्ट 10 सितंबर से खेला जायेगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "दो रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद शास्त्री आरटी पीसीआर टेस्ट में भी पॉजिटिव पाये गए हैं। उन्हें हल्के लक्षण हैं जैसे उनका गला खराब है। वह दस दिन पृथकवास में रहेंगे।"

उनसे करीबी संपर्क में आने वाले सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य गेंदबाजी कोच भरत अरूण, क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर और फिजियो नितिन पटेल भी पृथकवास में हैं। टीम के सदस्य शनिवार की शाम और रविवार की सुबह कराये गए दो रैपिड एंटीजन टेस्ट में नेगेटिव पाये गए हैं।

ENG v IND : रहाणे की खराब फार्म से चिंतित नहीं बैटिंग कोच विक्रम राठौर

सहयोगी स्टाफ और सभी खिलाड़ियों को कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है। ऐसी संभावना है कि शास्त्री टीम होटल में उनकी किताब के विमोचन के मौके पर संक्रमण के शिकार हो गए क्योंकि उसमें बाहरी मेहमान भी आये थे। पटेल, श्रीधर और अरूण भी उसमें मौजूद थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल