1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं होगा बदलाव: जस्टिन लैंगर

तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं होगा बदलाव: जस्टिन लैंगर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 01, 2020 03:57 pm IST,  Updated : Jan 01, 2020 03:57 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उनकी टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरेगी। 

English,New Zealand,Australia,ICC Test Championship- India TV Hindi
Justin Langer Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के लिये टीम में बदलाव की संभावना नहीं है हालांकि मेजबान टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी है। लैंगर ने कहा ,‘‘ बदलाव करना मुश्किल होगा। हमें इंतजार करना होगा। अगले दो दिन में पता चलेगा कि विकेट कैसा है।’’ 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दोनों टेस्ट चार दिन के भीतर ही जीत लिये। स्पिनरों की मददगार सिडनी की पिच पर नाथन लियोन के बैकअप के तौर पर स्वेपसन को उतारा जा सकता है। इस बीच न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और साथी खिलाड़ी हेनरी निशोल्स फ्लू के कारण अभ्यास नहीं कर सके। 

टीम अधिकारियों ने हालांकि कहा कि वे शुक्रवार तक फिट हो जायेंगे । 

टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचो की सीरीज भी खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 13 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा जबकि दूसरा वनडे मैच 15 जनवरी को खेला जाना है।

वहीं सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 20 जनवरी को होबार्ट में खेला जाना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल