1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कगिसो रबाडा ने बायो बबल को बताया सुविधाओं से भरा जेल, साथ ही कही ये बात

कगिसो रबाडा ने बायो बबल को बताया सुविधाओं से भरा जेल, साथ ही कही ये बात

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 23, 2020 09:01 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 09:01 pm IST

25 साल के तेज गेंदबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते हुए आईपीएल में सबसे ज्यादा 30 विकेट अपने नाम किये जो उप विजेता रही। अब वह एक और ‘बायो-बबल’ में प्रवेश करने को तैयार हैं।   

Kagiso Rabada told Bio Bubble a jail full of facilities, along with this- India TV Hindi
Kagiso Rabada told Bio Bubble a jail full of facilities, along with this Image Source : IPLT20.COM

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने सोमवार को जैविक रूप से सुरक्षित बबल की तुलना ‘सभी सुविधाओं से युक्त जेल’ से की जिसमें वह संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान रहे थे लेकिन साथ ही कहा कि वे कोविड-19 के माहौल में ‘फिर भी भाग्यशाली’ हैं क्योंकि लाखों लोगों ने इस दौरान अपनी जीविका गंवा दी है। 

25 साल के तेज गेंदबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते हुए आईपीएल में सबसे ज्यादा 30 विकेट अपने नाम किये जो उप विजेता रही। अब वह एक और ‘बायो-बबल’ में प्रवेश करने को तैयार हैं। 

ये भी पढ़ें - ईस्ट बंगाल के खिलाफ जीतने के लिए हमें चैंपियन की तरह खेलना होगा : कोटल

टीम शुक्रवार से सफेद गेंद की श्रृंखला के लिये इंग्लैंड के दौरे पर है। रबाडा ने श्रृंखला से पूर्व वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह काफी मुश्किल हो सकता है। आप बातचीत नहीं कर सकते। आप अपनी ही आजादी में खो जाते हो। यह लगभग सुविधाओं से भरपूर जेल (लग्जरी से युक्त जेल) की तरह है। लेकिन हमें खुद को याद दिलाना होता है कि हम भाग्यशाली हैं।’’ 

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के अनुसार उन्होंने कहा,‘‘लोगों ने अपनी नौकरी गंवा दी है, लोग इस समय जूझ रहे हैं इसलिये हमें कुछ पैसा बनाने के लिये दिये गये मौके और जो हम करते हैं, वो करने के प्रति शुक्रगुजार होना चाहिए। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल