1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप के फाइनल में मिली हार को नहीं भुला पा रहे हैं केन विलियमसन

विश्व कप के फाइनल में मिली हार को नहीं भुला पा रहे हैं केन विलियमसन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 21, 2020 03:29 pm IST,  Updated : May 21, 2020 03:29 pm IST

पिछले साल विश्व कप फाइनल में निर्धारित ओवरों और सुपर ओवर के बाद भी मैच टाई रहने के बाद चौकों छक्कों की गिनती के आधार पर इंग्लैंड को विजयी घोषित किया गया था। 

Kane Williamson, Kane Williamson World Cup, Kane Williamson world cup memories, World Cup 2019, cric- India TV Hindi
New Zealand Cricket team Image Source : GETTY IMAGES

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप के फाइनल में मिली हार को नहीं भुला पाए हैं। विलियमसन अभी तक यह नहीं समझ पाये हैं कि फाइनल में नाटकीय ढंग से मिली हार को वह अपने कैरियर की उपलब्धियों में गिने या नाकामियों में। 

पिछले साल विश्व कप फाइनल में निर्धारित ओवरों और सुपर ओवर के बाद भी मैच टाई रहने के बाद चौकों छक्कों की गिनती के आधार पर इंग्लैंड को विजयी घोषित किया गया था। 

यह भी पढ़ें- पार्थिव पटेल ने विराट कोहली को दी थी मुंबई इंडियंस के इस नंबर एक गेंदबाज को खरीदने की सलाह

विलियमसन ने ‘क्रिकबज’ के एक शो पर कहा ,‘‘ यह समझ नहीं पा रहा हूं कि वह उतार था या चढाव। मैं अभी भी पता करने की कोशिश कर रहा हूं कि वह क्या था। कई बार इसका पता करना मुश्किल हो जाता है। आपको स्वीकार करना होता है कि यह जिंदगी का हिस्सा है ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ यह काफी शानदार मैच था और इसे समझना कठिन था क्योंकि मैं खेल का हिस्सा था ।’’ 

यह भी पढ़ें- एमएस धोनी की जगह लेने में सक्षम नहीं है ऋषभ पंत और संजू सैमसन, राहुल भी एक बैकअप ऑपशन

आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले का नतीजा काफी नाटकीय ढंग से निकला था। इसके बाद क्रिकेट जगत में यह बहस भी उठने लगी कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाए लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

वहीं इससे पहले न्यूजीलैंड ने बारिश से बाधित सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था। सेमीफाइनल का यह मैच रिजर्व डे तक गया था। पहले दिन बारिश के कारण खेल को पूरा नहीं किया जा सका था। वहीं खेल के पहले दिन भारतीय टीम की स्थिति काफी मजबूत थी लेकिन रिजर्व डे में न्यूजीलैंड ने बाजी मार ली।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल