1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs NZ : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉम ब्लंडेल की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए कप्तान केन विलियमसन

AUS vs NZ : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉम ब्लंडेल की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए कप्तान केन विलियमसन

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 29, 2019 04:48 pm IST,  Updated : Dec 29, 2019 04:48 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि अगर टीम को तीसरे टेस्ट में वापसी करनी है तो सबको टॉम ब्लंडेल के जैसे जुझारूपन दिखाना पड़ेगा।

australia vs new zealand, Kane Williamson, Tom Blundell- India TV Hindi
Tom Blundell Image Source : GETTY IMAGE

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भले ही न्यूजीलैंड की टीम ने टेस्ट सीरीज गंवा चुकी है लेकिन कप्तान केन विलियमसन ओपनर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल काफी प्रभावित हुए हैं। दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद विलियमसन ने कहा कि अगर उनकी टीम को सीरीज में वापसी करनी है तो उसे शतक जड़ने वाले टॉम ब्लंडेल जैसा जुझारू जज्बा अपनाना होगा। 

ओपनर बल्लेबाज बल्लेबाज ब्लंडेल मेलबर्न में आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे, वह 121 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे जबकि न्यूजीलैंड के अन्य साथी खिलाड़ियों ने 488 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने विकेट गंवा दिये। 

विलियमसन ने उनकी इस पारी को ‘अद्भुत’ करार दिया। उन्होंने चार दिन के अंदर दूसरा टेस्ट 247 रन से गंवाने के बाद कहा, ‘‘निश्चित रूप से उसने अपनी पारी के लिये कड़ी मेहनत की, मुश्किल काम था। लेकिन आपको इसी तरह की सकारात्मक चीजें देखनी होंगी क्योंकि यह सचमुच शानदार पारी थी। ’’ 

विलियमसन ने कहा, ‘‘उसने नेतृत्व किया और यह अहम है कि हम सभी उसकी पारी से प्रेरित हों। ’’ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला 3 जनवरी 2020 से सिडनी में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल