1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विजय हजारे ट्रॉफी: कप्तान मनीष पांडे के शतक के दम पर कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 79 रनों से हराया

विजय हजारे ट्रॉफी: कप्तान मनीष पांडे के शतक के दम पर कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 79 रनों से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Oct 02, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Oct 02, 2019 06:53 pm IST

मनीष पांडे के शतक के दम पर कर्नाटक ने बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में छत्तीसगढ़ को 79 रनों से हरा दिया।

विजय हजारे ट्रॉफी:...- India TV Hindi
विजय हजारे ट्रॉफी: कप्तान मनीष पांडे के शतक के दम पर कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ को 79 रनों से हराया Image Source : GETTY IMAGES

बेंगलुरू| कप्तान मनीष पांडे (नाबाद 142) के शतक के बाद प्रसिद्ध कृष्णा और श्रेयस गोपाल की शानदार गेंदबाजी के दम पर कर्नाटक ने बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में छत्तीसगढ़ को 79 रनों से हरा दिया। कर्नाटक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए थे। छत्तीसगढ़ की टीम 44.4 ओवरों में 206 रनों पर ऑल आउट होकर मैच हार गई।

छत्तीसगढ़ के लिए अमनदीप खरे ने 43, शशांक चंद्रकार ने 42 और आशुतोष सिंह ने 32 रनों का योगदान दिया। उसका कोई भी बल्लेबाज विकेट पर पैर नहीं जमा सका और टीम लगातार विकेट खोती रही। प्रसिद्ध और गौतम ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा रोनित मोरे ने दो विकेट लिए। वी. कौशिक और कृष्णाप्पा गौतम के हिस्से एक-एक विकेट आया।

इससे पहले, लोकेश राहुल और पांडे की बेहतरीन पारियों ने कर्नाटक को दमदार स्कोर दिया। राहुल ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी की और 103 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। वहीं पांडे ने 118 गेंदों की पारी में पांच चौके और सात छक्के लगाए। इन दोनों के दम पर ही कर्नाटक दमदार स्कोर खड़ा कर पाई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल