1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. करूण नायर वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच के कप्तान

करूण नायर वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच के कप्तान

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 21, 2018 07:38 pm IST,  Updated : Oct 01, 2018 03:21 pm IST

वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर बोर्ड एकादश के खिलाफ खेले जाने वाले अभ्यास मैच के लिए चुनी गयी 13 सदस्यीय टीम की कप्तानी करूण नायर करेंगे।

करुण नायर- India TV Hindi
करुण नायर

नयी दिल्ली: वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर बोर्ड एकादश के खिलाफ खेले जाने वाले अभ्यास मैच के लिए चुनी गयी 13 सदस्यीय टीम की कप्तानी करूण नायर करेंगे। यह दो दिवसीय मैच 29 सितंबर से वडोडरा में खेला जाएगा। बीसीसीआई की चयन समिति ने इस मैच के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें फॉर्म में चल रहे मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव और इंग्लैड़ के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी के अलावा कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। 

वेस्टइंडीज और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच राजकोट में चार से आठ अक्तूबर तक खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट हैदराबाद में 12 से 16 अक्तूबर तक होगा। पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में 21 अक्तूबर, दूसरा इंदौर में 24 अक्तूबर और तीसरा पुणे में 27 अक्तूबर को खेला जाएगा। सीरीज के आखिरी दो मैच मुंबई और तिरूवनंतपुरम में क्रमश: 29 अक्तूबर और एक नवंबर को खेले जाएंगे। 

वनडे सीरीज के बाद तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरूआत चार नवंबर को कोलकाता में होगी। इसके बाद दूसरा टी20 लखनऊ में छह नवंबर और तीसरा टी20 चेन्नई में 11 नवंबर को खेला जाएगा। 

बोर्ड एकादश टीम: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, करुण नायर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अंकित बावने, इशान किशन (विकेट कीपर), जलज सक्सेना, सौरव कुमार, बासिल थंपी, आवेश खान, के विगनेश, इशान पोरेल। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल