1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: सर्जरी के 4 महीने बाद रॉबिन उथप्पा ने की मैदान पर जबरदस्त वापसी, IPL के लिए तैयार

VIDEO: सर्जरी के 4 महीने बाद रॉबिन उथप्पा ने की मैदान पर जबरदस्त वापसी, IPL के लिए तैयार

 Reported By: IANS
 Published : Feb 23, 2019 10:26 am IST,  Updated : Feb 23, 2019 10:28 am IST

उथप्पा ने अपने टखने की सर्जरी कराई थी जिसके कारण वह चार महीनों तक मैदान से बाहर रहे थे।

VIDEO: सर्जरी के बाद रॉबिन...- India TV Hindi
VIDEO: सर्जरी के बाद रॉबिन उथप्पा ने 4 महीने बाद मैदान पर की जबरदस्त वापसी, IPL के लिए तैयार Image Source : @KKRIDERS/TWITTER

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाईट राइडर्स से खेलने वाले सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद कहा कि वह अभी अच्छी स्थिति में हैं। घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र के लिए खेलने वाले 33 साल के उथप्पा ने गुरुवार को रेलवे के खिलाफ 46 रनों की अहम पारी खेली। 

नाईट राइडर्स की वेबसाइट ने उथप्पा के हवाले से बताया, "मैं अभी अच्छी जगह पर हूं। सच्च बताऊं तो मैं चोटिल होने और सर्जरी करवाने के दौरान बहुत कुछ सीखा है।"

उथप्पा ने अपने टखने की सर्जरी कराई थी जिसके कारण वह चार महीनों तक मैदान से बाहर रहे थे। 

उन्होंने कहा, "चोट के कारण मेरा टखना उतना लचीला नहीं रहा। मुझे पिछले तीन या चार वर्षो से यह तकलीफ है। सर्जरी के बाद टखने के आसपास लचीलापन बढ़ा। मुझे उस स्थिति से निकलकर दोबारा क्रिकेट खेलने पर खुशी हो रही है। अधिक गेंदें खेलने और पिच पर अधिक समय बिताने पर मुझे अच्छा महसूस हो रहा है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल